7th Pay Commission: नए साल में इन लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिला सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा,पे-स्केल रिवीजन के साथ TA में हुई बढ़ोतरी

7th Pay Commission:नए साल में इन कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। 7th Pay Commission के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से सैलरी बढ़ोतरी की खुशखबरी नहीं मिली है। केंद्रीय कर्मचारियों को कैबिनेट मीटिंग में लिए जाने वाले फैसले का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार जल्द ही ये ऐलान कर 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। जहां केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार है तो वहीं गुजरात और पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दिया है। गुजरात सरकार ने नए साल में 9.61 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों (Pensioner) को बड़ा तोहफा दिया है।

गुजरात सरकार ने दिया तोहफा

गुजरात सरकार ने दिया तोहफा

गुजरात सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। सरकार ने जनवरी 2019 से जून 2019 के DA में 5% बढ़ोतरी की है। गुजरात के डिप्‍टी सीएम नितिन पटेल ने सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को सरकार की तरफ से यह नए साल का तोहफा दिया गया है। गुजरात के सरकारी कर्मचारियों को अब 17% DA मिलेगा। इससे पहले उन्‍हें 12% DA मिल रहा था।

 सैलरी बढ़ोतरी के साथ मिला ये तोहफा

सैलरी बढ़ोतरी के साथ मिला ये तोहफा

सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी के साथ -साथ उनका ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) भी बढ़ाया है। इस फैसले से कर्मचारियों की सैलरी में 810 रुपए से लेकर 4320 रुपए सालाना की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि गुजरात में 7वां वेतन आयोग लागू होने के बाद सरकार ने शहर के हिसाब से TA तय कर दिया था, जो न्‍यूनतम 1350 रुपए से लेकर 7200 रुपए महीना तक है।

 पश्चिम बंगाल के सरकारी शिक्षकों को तोहफा

पश्चिम बंगाल के सरकारी शिक्षकों को तोहफा

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत पश्चिम बंगाल के शिक्षकों की सैलरी में बंपर इजाफा होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार ने राज्य के शिक्षकों को 7th पे मैट्रिक्स के तहत बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है। पश्चिम बंगास के उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज व यूनिवर्सिटी शिक्षकों के पे स्केल की रिवीजन करने का ऐलान किया है।ये रिवीजन 1 जनवरी 2020 से शुरू हो गया है। शिक्षकों को रिवाइज्ड पे स्केल का लाभ 1 जनवरी 2020 से मिलेगा। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने 5 नवंबर को ऐलान किया था कि नया पे स्केल 1 जनवरी 2020 से लागू किया जाएगा। वहीं कॉलेज और यूनिवर्सिटी के शिक्षकों की बेसिक सैलरी में 3 फीसदी का इजाफा करने का भी ऐलान किया गया था।

जल्द मिलेगा केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा

जल्द मिलेगा केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा

आपको बता दें ति केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance) में इस बार 4% तक बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है। नवंबर 2019 के AICPI के आंकड़ों के मुताबिक की गई गण ना के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। वहीं वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 17% DA मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+