7th Pay Commission: इन कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, दिवाली पर 7000 रुपए बढ़कर मिलेगी सैलरी

7th Pay Commission: इन कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, दिवाली पर 7000 रुपए बढ़कर मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। 7th Pay Commission. पहले डेढ़ साल से रुके महंगाई भत्ते का तोहफा और अब दिवाली से पहले बंपर बोनस का तोहफा। केंद्र सरकार ने लाखों केंद्रीय करमचारियों को दिवाली से पहले एक और खुशखबरी दी है, जिसके तहत उन्हें एक महीने की सैलरी के बराबर बोनस मिलने जा रहा है। केंद्र सरकार ने कुछ केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अर्धसैनिक बलों को 30 दिन का बोनस देने का ऐलान किया है।

7th Pay Commission: Good News for these employees, will get Rs 7000 Bonue with Salary before Diwali

इन कर्मचारिय़ों को तोहफा

केंद्रीय कर्मचारियोंको बड़ा तोहफा मिला है। सरकार ने इन कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए 30 दिनों की सैलरी के बराबर बोनस देने का ऐलान किया है। ये बोनस नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस दिए जाने की घोषणा की है। सरकार के इस ऐलान का लाभ सिर्फ उन्हीं केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा, जो ग्रुप C और ग्रुप B के हैं और नॉन-गजटेड कर्मचारी है। जिन कर्मचारियों को किसी भी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम का लाभ नहीं मिलता उन्हें ही इस बोनस का लाभ मिलेगा। इस बोनस का फायदा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, सशस्त्र बलों और उन केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी, जो केंद्र सरकार के किसी भी बोनस के तहत नहीं आते।


7000 रुपए खाते में होंगे जमा

इसका फायदा केवल उन कर्मचारियों को मिलगा, जो 31-3-2021 को सर्विस में थे। वहीं वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान लगातार 6 महीने काम कर रहे थे। कैलकुलेशन के आधार पर इन कर्मचारियों को 6907.89 रुपए बोनस मिलेगा। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को हाल ही में सरकार ने डीए बढ़ोतरी का तोहफा दिया। सरकार ने कर्मंचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी स बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+