Good News: रिटायरमेंट उम्र में 3 साल की बढ़ोतरी, 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग के तहत भले ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी नहीं कर पा रही हो, लेकिन सरकार कर्मचारियों के लिए बीच-बीच में राहत की घोषणाएं कर रही है। कभी डीए बढ़ोतरी के तहत कर्मचारियों को खुशखबरी दी जा रही है तो कभी रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाकर कर्मचारियों को लाभ दिया जा रहा है। मोदी सरकार ने एक बार फिर से बड़ी घोषणा की है। सरकार ने 6 लाख से ज्यादा लोगों को तोहफा दिया है।

जवानों के लिए मोदी सरकार का तोहफा
मोदी सरकार ने देश के जवानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने जवानों की रिटायरमेंट उम्र तीन साल बढ़ा दी है। गृह मंत्रालय ने सभी पैरामिलिट्री फोर्सेज की रिटायरमेंट उम्र 57 साल से बढ़ाकर 60 साल कर दी है। सीआरपीएफ, बीएसेफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ जवानों के उम्र में 3 साल की बढ़ोतरी की गई है।

रिटारमेंट की उम्र तीन साल बढ़ी
आपको बता दें कि इससे पहले पैमामिलिट्री फोर्सेस में अलग-अलग पदों पर तैनात अफसरों को 57 साल में रिटायरमेंट दे दी जाती थी, लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 60 साल कर दिया है। यह आदेश तुरंत लागू हो गया है। इसका लाभ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और असम राइफल्स (Assam Rifles) के जवानों को मिलेगा।

6 लाख जवानों को मिलेगा लाभ
आपको बता दें कि गृहमंत्रालय ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद जवानों के रिटायरमेंट उम्र में बढ़ोतरी की है। कोर्ट ने आदेस दिया था कि सभी रैंक के लिए एक रिटायरमेंट उम्र तय लकिया जाए, जिसके बाद सरकार ने ये फैसला लिया है। गौरतलब है कि अर्धसैनिक बलों में ITBP, BSF, CRPF में रिटायरमेंट की उम्र दो वर्गों में बंटा है। डीआईजी और इससे ऊपर के रैंक के अधिकारी 60 साल की उम्र पूरी करके रिटायर होते हैं, जबकि कमांडेंट और उससे नीचे की रैंक पर रिटायमेंट उम्र 57 साल थी, अब इसे भी 60 साल कर दिया गया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications