DA Hike: अगले महीने DA में हो सकती है 46% की बढ़ोतरी, इस डेटा ने की पुष्टि, सैलरी में होगा तगड़ा इजाफा
लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोत्तरी का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि, सरकार अगले महीने नई डीए दरों का ऐलान कर सकती है। एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू डेटा के नए आंकड़े आ गए हैं।
जिनके आधार पर अगामी महंगाई भत्ते की दर तय की जाएगी। श्रम ब्यूरो ने हाल ही में जून 2023 महीने का सीपीआई-आईडब्ल्यू डेटा जारी किया है। पिछले महीने (मई 2023) की तुलना में जून में सूचकांक 1.7% बढ़कर 136.4 हो गया है।

मई में इंडेक्स का नंबर 134.7 अंक था। जून में कुल 1.7 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई के आंकड़े के हिसाब से कुल महंगाई भत्ते का स्कोर 45.58 फीसदी था। जो जून 2023 में बढ़कर 46.24 फीसदी पर पहुंच गया है।
श्रम ब्यूरो द्वारा साझा किए गए एक बयान के अनुसार, मौजूदा सूचकांक में अधिकतम वृद्धि का दबाव खाद्य और पेय पदार्थों में मुद्रास्फीति के कारण आया है। जिसने कुल परिवर्तन में 1.62 प्रतिशत अंक का योगदान दिया।
इन नए आंकड़ों के आ जाने के बाद यह तो तय हो गया है कि, सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में 46 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। माना जा रहा है कि, केंद्र सरकार की तरफ से इसका ऐलान सितंबर के महीने में हो सकता है।
श्रम ब्यूरो ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, टमाटर, चावल, गेहूं, आटा, अरहर दाल, मूंग दाल, ताजा मछली, पोल्ट्री चिकन, अंडा-मुर्गी, सेब, केला, बैंगन, गाजर, अदरक, फूलगोभी, हरी मिर्च, आलू, प्याज, जीरा , सुपारी, कैजुअल वियर, कैनवास जूते, बर्तन, दवा आयुर्वेदिक आदि सूचकांक में वृद्धि के लिए जिम्मेदार हैं।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए और महंगाई राहत (डीआर) दरें अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू डेटा के आधार पर तय की जाती हैं। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को प्रदान की जाने वाली डीए/डीआर की वर्तमान दर मूल वेतन/पेंशन का 42 फीसदी है। नवीनतम AICPI-IW डेटा के चलते अब इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। इस 4 फीसदी बढ़ोतरी के चलते डीए/डीआर 46 फीसदी तक पहुंच जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications