7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1 जुलाई से बढ़ेगी सैलरी, 28% तक DA का भुगतान!

7th pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1 जुलाई से बढ़ेगी सैलरी, 28% तक DA का भुगतान!

नई दिल्ली। देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही इन केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते बहाली का ऐलान किया जा सकता है। माना जा रहा है कि 1 जुलाई से देशभर के 52 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ सैलरी का भुगतान किया जा सकता है। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी। उन्हें जुलाई से 28 फीसदी तक डीए का भुगतान किया जा सकता है।

 केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

देशभर के 52 लाख केंद्रीय कर्मचारी लंबे वक्त से अपने रुके हुए महंगाई भत्ते के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। अब उन्हें जल्द ही सरकार डीए बढ़ोतरी का तोहफा देने जा रही है। सरकार के इस फैसले के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी। उम्मीद की जा रही है कि 1 जुलाई 2021 से कर्मचारियों के डीए बहाली की खुशखबरी दी जाएगी।

 4 फीसदी डीए में बढ़ोतरी का अनुमान

4 फीसदी डीए में बढ़ोतरी का अनुमान

उम्मीद की जा रही है कि इस बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से लेकर जून छमाही में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जानी चाहिए। अगर केंद्र सरकार इन गणना के मुताबिक डीए में बढ़ोतरी करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 28 फीसदी पर पहुंच जाएगा।

 वर्तमान में कितना DA

वर्तमान में कितना DA

आपको बता दें कि वर्तमान में कर्मचारियों को 17 फीसदी महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाता है। इसमें जनवरी से जून 2020 तक 3% , जबकि जुलाई से दिसंबर 2020 तक 4% बढ़ोतरी और जनवरी से जून 2021 की 4 फीसदी बढ़ोतरी को शामिल कर 28 फीसदी तक पहुंच सकता है। अगर सरकार कर्मचारियों के इन तीनों लंबित डीए का भुगतान करती है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 28 फीसदी पर पहुंच सकता है। हलांकि फिलहाल सरकार ने लॉकडाउन 1 की घोषणा के दौरान ही DA पर रोक लगा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+