7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जुलाई को मिल सकता है DA , एरियर के नाम पर लगेगा झटका
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जुलाई को मिल सकता है DA , एरियर के नाम पर लगेगा झटका
नई
दिल्ली, जून 8। देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग को लेकर अगले महीने तोहफा मिल सकता है। सूत्रों की माने तो 1 जुलाई को कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिल सकता है, लेकिन एरियर के नाम पर उन्हें झटके मिल सकते हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

1 करो़ड़ लोगों को 1 जुलाई को तोहफा
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक 1 जुलाई को केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते को लेकर तोहफा मिल सकता है, हालांकि एरियर को लेकर उन्हें झटका लगने की उम्मीद है। वित्त मंत्रालय की सूत्रों के हवाले से एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि 1 जुलाई 2021 को उन्हें महंगाई भत्ता मिल सकता है। हालांकि उन्हें एरियर मिलने की उम्मीद बहद कम है।

नहीं मिलेगा एरियर
खबर के मुताबिक कर्मचारियों को उनका महंगाई भत्ता एरियर जोड़कर नहीं मिलेगा। खबर के मुताबिक 30 जून को कॉस्ट इंडेक्शन का सूचीकरण कर किया जा सकता है। जिसमें महंगाई भत्ते लेकर फैसला लिया जा सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि कर्मचारियों का डेढ़ साल से रुका हुआ भत्ता बढ़ाकर 28 फीसदी तक किया जा सकता है।

कितना मिल रहा है महंगाई भत्ता
वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 17 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। जल्द ही इसमें तीनों बकाया किस्तों को जोड़कर 28 फीसदी करने की उम्मीद है। ऐसा होता है तो उन्हें 28 फीसदी डीए का भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 का डीए और डीआर लंबित है।












Click it and Unblock the Notifications