7th Pay Commission: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में आएगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता?

7th Pay Commission: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में आएगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता?

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने 18 महीने के रुके हुए महंगाई भत्ते रे भुगतान पर मुहर लगा दी। सरकार के ऐलान के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी पर पहुंच गया। वहीं अब कर्मचारियों को इंतजार है कि सरकार कब इस बकाया डीए के एरियर का भुगतान करेगी। केंद्रीय कर्मचारियों को इंतजार है कि सरकार कब इन बकाया महंगाई भत्तों का भुगतान करेगी। कर्मचारी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि दिवाली से पहले बकाया डीए का भुगतान हो जाएगा।

 7th Pay Commission: Central Government employees Can get DA Hike before Diwali

महंगाई दर की संशोधित दरें 1 जुलाई से लागू हो चुकी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महंगाई भत्ते की दर में जल्द ही एक और बढ़ोतरी की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार सितंबर के आखिरी या दिवाली से पहले कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी की घोषणा कर सकती है। कहा जा रहा है कि दिवाली से पहले कर्मचारियों को 31 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल सकता है, हालांकि इसे लेकर भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आंकड़ों को देखते हुए इस बात के कयास लगा जा रहे हैं कि महंगाई भत्ते की दर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मई 2021 के सूचकांक में 0.5 अंक की वृद्धि हुई है, जिसके बाद एआईसीपीआई 120.6 पर पहुंच गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद हैं कि दिवाली से पहले महंगाई भत्ते का भुगतान हो जाएगा। करीब 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को डेढ़ साल का रुका हुआ महंगाई भत्ता मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने को प्रधानमंत्री तक इस बाकाया महंगाई भत्ते का मामला पहुंच गया है। भारतीय पेंशनर्स मंच ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें बकाया महंगाई भत्ते और महंगाई राहत के एरियर के भुगतान की अपील की है। आपको बता दें कोरोना के कारण पिछले 18 महीनों से कर्मचारियों का हंगाई भत्ता रुका हुआ था। सरकार ने 30 जून 2021 तक महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी थी, जिसे 1 जुलाई को बहाल कर दिया गया है। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें डेढ़ साल का एरियर का भुगतान किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+