Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

7th Pay Commission : Union Budget 2020 के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज, सैलरी में 10000 तक का इंक्रीमेंट

7th Pay Commission : Union Budget 2020 के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज, सैलरी में 10000 तक का इंक्रीमेंट

नई दिल्ली। 7th Pay Commission के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मंचारियों और लगभग उतने ही पेंशनर्स को बड़ी राहत मिलेगी। केंद्रीय कर्मचारियों को इंतजार खत्म होने वाला है। सैलरी में बढ़ोतरी की खुशखबरी जल्द मिलने वाली है। कर्मचारियों को जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आम बजट 2020(Union Budget 2020) के बाद 1.1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के साथ- साथ अन्य राज्यों के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की जाएगी।

 आम बजट के बाद कर्मचरियों को मिलेगी खुशखबरी

आम बजट के बाद कर्मचरियों को मिलेगी खुशखबरी

केंद्रीय कर्मचारियों को बजट 2020 के बाद बड़ी खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 फरवरी 2020 के बाद केंद्र सरकार महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। 1 फरवरी को सरकार आम बजट पेश कर रही है। इसके बाद करोड़ों कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है। उम्‍मीद की जा रही है कि इस बार DA में 4% बढ़ोतरी होगी।

 1.1 करोड़ कर्मचारियों को फायदा

1.1 करोड़ कर्मचारियों को फायदा

महंगाई भत्ते में सरकार द्वारा की गई बढ़ोतरी का लाभ केंद्र सरकार के 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ-साथ राज्यों के कर्मचारियों को भी फायदा होगा। इस बार अगर डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी पर मुहर लगती है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 प्रतिशत से बढ़कर 21 प्रतिशत हो जाएगा। ये बढ़ोतरी जुलाई 2019 से दिसंबर 2019 के लिए होगी।

 कितनी बढ़ोगी सैलरी

कितनी बढ़ोगी सैलरी

नवंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) 328 हो गया है। इसके मुताबिक डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी तय है, लेकिन अगर दिसंबर के सूचकांक में 12 अंक की कमी होती है तो DA में बढ़ोतरी चार प्रतिशत से कम हो सकती है, लेकिन ऐसा पिछले डेढ़ दशक में नहीं हुआ। ऐसे में 4 फीसदी की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। DA में 4% की बढ़ोतरी होने पर लेवल 1 स्‍तर के कर्मचारी की सैलरी 720 रुपए बढ़ जाएगी। वहीं कैबिनेट सचिव स्‍तर के अधिकारियों की सैलरी में 10000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।

 गुजरात सरकार ने दिया तोहफा

गुजरात सरकार ने दिया तोहफा

इससे पहले गुजरात सरकार ने नए साल पर अपने 10 लाख कर्मचारियों को तोहफा दिया। गुजरात सरकार ने DA में 5% बढ़ोतरी की है। अब इन कर्मचारियों को 17% DA मिलेगा। डीए के अलावा कर्मचारियों के ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) में भी बढ़ोतरी की गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+