7th Pay Commissioin: लाखों केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते को लेकर आई बड़ी खबर, मिलेगी बढ़ी सैलरी
7th Pay Commissioin: लाखों केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते को लेकर आई बड़ी खबर, मिलेगी बढ़ी सैलरी
नई दिल्ली, जून 7। लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर है। महंगाई भत्ते को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जल्द ही करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी की इसी महीने केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक होने वाली है।

केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी
लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। सरकार डीए बढ़ोतरी के मसले पर खुशखबरी दे सकती है। नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी यानी जेसीएम की सरकार के अधिकारियों के साथ अहम बैठक इसी महीने होने वाली है।

महंगाई भत्तें में बढ़ोतरी
जेसीएम की सरकार के अधिकारियों के साथ इसी महीने की दूसरे या तीसरे हफ्ते में बैठक हो सकती है। इस बैठक में जेसीएम के साथ वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों के साथ डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर फैसला लिया जा सकता है। आपको बता दें कि कोरोना संकट के चलते सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर रोक लगा दी। इस अहम बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की तीनों किस्तों के भुगतान पर विचार किया जा सकता है।

एकमुश्त मिलेगा फैसला
आपको बता दें कि वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 17 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। जल्द ही इसमें तीनों बकाया किस्तों को जोड़कर 28 फीसदी करने की उम्मीद है। ऐसा होता है तो उन्हें 28 फीसदी डीए का भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 का डीए और डीआर लंबित है।
Indian Idol 12 की जज नेहा ककक्ड़ को लाइव शो में शख्स ने किया Kiss, हक्के-बक्के रह गए जज, Photo वायरल












Click it and Unblock the Notifications