7th Pay Commission: अक्टूबर में लाखों सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा!

नई दिल्ली। लाखों केंद्रीय कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। वेतन बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय और राज्य सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार उन्हें इसी महीने न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी से भी बड़ा तोहफा दे सकती है। दरअसल केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की मौजूदा पेंशन सुधार से संबंधित ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। अगर इसे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल जाती है तो इसी महीने के आखिरी में सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल जाएगा।

 सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा

सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना में सुधार की मांग कर रहे हैं, लेकिन कैबिनेट सेक्रेटरी ने उन्‍हें आश्‍वासन दिया कि सरकार पेंशन सुधार को लेकर गंभीर है और जल्द ही इसपर कार्रवाई करने का विचार कर रही है। सरकार ने इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिए हैं और जल्द ही इसे कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। पेंशन सुधार ड्राफ्ट में पेंशन फंड से नकदी निकासी व अन्‍य संबंधित नियम तय किए गए हैं, जिसका लाभ लाखों लोगों को मिलेगा।

 इन राज्यों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

इन राज्यों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

राज्‍य कर्मचारी संयुक्‍त परिषद के महामंत्री आरके निगम के मुताबिक पुरानी पेंशन योजना लागू होने से करीब 16 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगी। त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, केरल में ये पेंशन योजना लागू है। हालांकि अधिकांश राज्यों में ये योजना लागू नहीं हो सकी है। राज्‍य सरकार इसे लागू करने के लिए दबाव बना रहे हैं। आपको बता दें कि पुरानी पेंशन व्‍यवस्‍था अप्रैल 2004 में खत्‍म कर दी गई थी। पुरानी पेंशन योजना के तहत रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी को सरकार पेंशन देती थी, लेकिन राष्ट्रीय पेंशन स्कीम शुरू होने के बाद इसे खत्म कर दिया गया।

 क्या है कर्मचारियों की मांग

क्या है कर्मचारियों की मांग

देशभर के कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी नेताओं की मांग है कि जिन विभागों में पेंशन की कोई व्‍यवस्‍था नहीं है, उन्‍हें यह सुविधा दी जानी चाहिए। जहां पहले से पेंशन स्कीम लागू है वहां पुरानी व्यवस्था को ही लागू किया जाए। कर्मचारियों की मांग है कि लोग सालों काम करते हैं, लेकिन पेंशन नहीं होने की वजह से बुढ़ापे में बेसहारा हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+