5G Network: किन शहरों में सबसे पहले शुरू होगी 5G सर्विस, क्या होगी डेटा प्लान की कीमत

5G Network: किन शहरों में सबसे पहले शुरू होगी 5G सर्विस, क्या होगी डेटा प्लान की कीमत

नई दिल्ली। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी का काम पूरा हो गया है। सरकार की ओर से 5जी की नीलामी का काम पूरा हो गया है, वहीं सबसे बड़ी हिस्सेदारी रिलायंस जियो ने खरीदा है। एयरटेल ने 5जी नेटवर्क को रोलआउट करने की तैयारी शुरू कर दी है। एयरटेल की ओर से जारी बयान में कहा गया है अगस्त महीने के अंत एयरटेल 5जी सर्विस की शुरुआत करने जा रही है। वहीं रिलायंस जियो 15 अगस्त से 5जी नेटवर्क की शुरुआत कर सकती है, हालांकि इसके बारे में आधिकारिक तौर कंपनी की ओर से बयान जारी नहीं किया गया है।

Recommended Video

    Airtel यूजर्स के लिए Good News! JIO यूजर्स को होगी जलन | वनइंडिया हिंदी *News
    5जी नेटवर्क किन शहरों में होगी शुरू

    5जी नेटवर्क किन शहरों में होगी शुरू

    जहां एयरटेल ने दावा किया है कि अगस्त के आखिरी तक 5जी नेटवर्क की शुरुआत होगी तो जियो 15 अगस्त कर शुरू कर सकता है। जिन शहरों में सबसे पहले 5जी नेटवर्क की शुरुआत होगी, उनमें मेट्रो शहरों को सबसे ऊपर रखा गया है। देश में 13 शहरों से सबसे पहले 5G सर्विस की शुरुआत होगी। इनमें राजधानी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बंगलुरू, अहमदाबाद, गुरुग्राम, चंडीगढ़, गांधीनगर, हैदराबाद, जामनगर, पुणे, लखनऊ शहर शामिल है।

     क्या होगा 5जी नेटवर्क का डेटा प्लान

    क्या होगा 5जी नेटवर्क का डेटा प्लान

    5जी नेटवर्क को लेकर दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि इसे किफायती दरों पर लॉन्‍च किया जाएगा। हालांकि अगर डेटा प्लान की बात करें तो यूजर्स को 4जी के मुकाबले 5जी इंटरनेट के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी। इतना ही नहीं कंपनी इसके लिए ग्राहकों से प्रीमियम चार्ज भी वसूल सकती है। हालांकि ये भी तय है कि ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों के बीच में प्राइस वॉर छिड़ेगा । भले ही अभी टेलीकॉम कंपनियों ने 5जी इंटरनेट प्लान के प्राइस का खुलासा नहीं किया, लेकिन जानकार मान रहे हैं कि ये प्लान 4जी प्लान के मुकाबले 15 से 20 फीसदी महंगे हो सकते हैं ।

     5जी में जियो का दबदबा

    5जी में जियो का दबदबा

    5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में कुल बिक्री का आधा हिस्सा जियो ने खरीदा है। जियो ने 5 बैंड में 24,740 मेगाहर्ट्ज वाले स्पेक्ट्रम के लिए 88078 करोड़ रुपए खर्च किए है। इस नीलामी में जियो ने सबसे बेहतरीन माने जाने वाले 700 मेगाहर्ट्ज बैंड समेत अलग-अलग ब्राड खरीदा है। जियो ने कहा है कि वो 5जी का लाभ बहुत जल्द ग्राहकों तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि जियो के अलावा इस नीलामी में अडाणी समूह ने भी हिस्सा लिया। अडाणी एंटरप्राइजेज ने 212 करोड़ रुपए खर्च कर 400 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदा है। वहीं भारती एयरटेल ने 43084 करोड़ रुपए खर्च किए तो वोडाफोन-आइडिय़ा ने 18799 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

    Xiaomi, Vivo और Oppo चाइनीज मोबाइल कंपनियों पर सरकार की कड़ी नजर, जारी किया नोटिस

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+