12000 वेबसाइट बैन करने के बाद भी रिलीज के पहले दिन ही लीक हुई रजनीकांत की 2.0
नई दिल्ली। रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म की 2.0 शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। 29 नवंबर को फिल्म रिलीज हुई और रिलीज होने के साथ ही लीक हो गई। रिलीज के साथ ही फिल्म को बंपर ओपनिंग तो मिली, लेकिन कुछ ही घंटों में फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई।

12000 वेबसाइट बैन होने के बावजूद लीक हुई 2.0
2.0 को पायरेसी से बचाने के लिए मद्रास हाई कोर्ट ने 37 इंटरनेट सर्विस प्रोवाइटर को लगभग 12,000 वेबसाइट्स ब्लॉक करने का आदेश दिया। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद फिल्म को फुल HD प्रिंट में लीक हो गया। तमिल रॉकर्स ने फिल्म को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। माना जा रहा है कि फिल्म के ऑनलाइन लीक होने से बॉक्स ऑफिस की कमाई पर असर पड़ेगा।

पहले भी कई फिल्मों को कर चुका है लीक
आपको बता दें कि पाइरेसी साइट तमिलरॉकर्स पहले भी कई बार फिल्म को ऑनलाइन लीक कर चुका है। उसने फिल्म को पहले ही चुनौती दी थी कि वो 2.0 को लीक करेंगे। इस वेबसाइट के लिए माना जाता है कि यह फिल्म की रिलीज के एक घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक कर देती है। तमिलरॉकर्स ने ट्विटर के जरिए पहले ही 2.0 को लीक करने की धमकी थी। उसने अपनी धमकी को सच साबित कर फइल्म का एचडी प्रिंट लीक कर दिया। हालांकि रजनीकांत के फैंस ने पायरेसी को खत्म करने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों को पायरेटेड वीडियो न देखने की अपील की है।

रिलीज से पहले कमा लिए 500 करोड़
रजनीकांत की फिल्म 2.0 रिलीज से पहले ही 500 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी लागत का तकरीबन 80 प्रतिशत पैसा कमा लिया. फिल्म ने म्यूजिक और टेक्निकल राइट्स के साथ तमिल की प्री बुकिंग से कुल 490 करोड़ की कमाई की है। हिंदी और अन्य भाषाओं की प्री बुकिंग के बाद फिल्म ने रिलीज के पहले ही 500 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications