ऐशिया-प्रशांत के टॉप 50 कंपनियों में भारत की 12 कंपनियां शामिल

न्यूयॉर्क। फोर्ब्स 2014 की 50 सबसे बेहतरीन कंपनियों की सूची में एशिया-प्रशांत की सबसे बड़ी पब्लिक लिमिटेड कंपनियां शामिल हैं। इस बार इस सूची में भारत की 12 कंपनियों ने भी अपनी जगह बनाई है।

forbes

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजी और एचडीएफसी बैंक फोर्ब्स की उस 50 बेहतरीन पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की सूची में शामिल हैं। 12 कपंनियों के साथ यहां भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि सबसे अधिक अच्छी कंपनियों के साथ इस सूची में चीन अव्वल रहा।

इस सूची में किसी भी अन्य देश के मुकाबले चीन की सबसे अधिक 16 कंपनियां शामिल हैं और चीन ने पिछले तीन साल से इसमें अपना दबदबा बना रखा है। हालांकि इस साल सूची में चीन की कंपनियों की संख्या घटी है। पिछले साल इसमें चीन की 20 कंपनियां शामिल थीं।

इस सूची में भारतीय कंपनियों की सूची में एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलाजीज, एचडीएफसी बैंक, ल्यूपिन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मदरसम सूमी सिस्टम्स, सन फार्मा, टीसीएस, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा और टाइटन शामिल हैं।

एचडीएफसी बैंक, भारत का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक हैं, जिसने लगातार आठ सालों से इस सूची में सफलतापूर्वक अपनी जगह बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+