बुलंदशहर हिंसा: आज सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे सुमित के परिजन

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुई हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता सुमित के परिजन आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए लखनऊ पहुंच गए है। परिजन सुमित के लिए शहीद के दर्जे की मांग कर रहे हैं। बता दें कि सुमित के परिजनों ने हाल ही में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी थी।

sumit parents will meet to cm yogi in bulandshahr

बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुई हिंसा में मारे गए सुमित के परिजन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के लिए लखनऊ पहुंच चुके है। सुमित के पिता अमरजीत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि उन्हें इंस्पेक्टर एलआईयू ने सूचना दी थी कि उन्हें कल 11:00 बजे का समय सीएम से मिलने के लिए निर्धारित किया गया है।

3 दिसंबर को स्याना कोतवाली क्षेत्र की चिंगरावटी चौकी में गोकशी की घटना के बाद भड़की हिंसा में गोली चली थी। जिसमें नेशनल डिफेंस अकादमी यानी एनडीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे नवयुवक सुमित को गोली लग गई थी। जिसकी इलाज के बाद मेरठ के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस के आश्वासन के बाद सुमित के पिता अमरजीत सिंह ने अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया था। सुमित के पिता अमरजीत सिंह का कहना है कि उन्हें जिले के अफसरों ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया था, लेकिन किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली।

आत्मदाह की दी थी चेतावनी
सुमित के परिजन अपने बेटे की मौत के बाद मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी सुमित के परिजन अनशन पर बैठे थे। तब एडीएम प्रशासन के समझाने पर उन्होंने अनशन समाप्त कर दिया था। उसके बाद से सुमित के पिता लगातार मुआवजे की मांग करते आ रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने बेटे की तेहरवीं के बाद चेतावनी दी थी कि अगर उनकी बातों पर सरकार और प्रशासन ने गौर नहीं किया तो वे अपनी पत्नी के साथ सीएम के आवास के सामने 18 दिसंबर को आत्मदाह कर लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+