UP पुलिस के सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, ड्यूटी को लेकर था तनाव में
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में यूपी पुलिस के सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही धर्मेंद्र कुमार हाथरस जिले में तैनात बताया जा रहा है। वहीं, सिपाही के परिजनों का कहना है कि वह पिछले 7 दिनों से ड्यूटी को लेकर तनाव में चल रहा था। जिले के पुलिस के आला अधिकारी हालांकि अभी भी आत्महत्या की स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, सिपाही धर्मेंद्र गोतम बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव क्वारसी का रहने वाला था। धर्मेंद्र पिछले सात दिनों से बिना छुट्टी लिए अपने घर आया था। मंगलवार की देर रात 2 बजे के आसपास धर्मेंद्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की मानें तो धर्मेंद्र घटना के वक्त अपने कमरे में अकेला था।
वहीं, दूसरी तरफ सिपाही धर्मेंद्र के परिजनों का कहना है कि वह पिछले सात दिनों से ड्यूटी को लेकर तनाव में चल रहा था। जिसके चलते मृतक ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त की कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस के अधिकारी अभी तक आत्महत्या के कारण नहीं बता पा रहे हैं। एसपी देहात मनीष मिश्रा की मानें तो मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications