निजामुद्दीन मरकज: 16 विदेशियों समेत 226 जमाती पकड़े, मस्जिदों और घर में मिले

बुलंदशहर। निजामुद्दीन मरकज में तब्लीग-ए-जमात में शामिल होकर पिछले तीन सप्ताह से बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के जमाती बुलंदशहर पहुंच गए। बुधवार को जमातियों की निगरानी के लिए पुलिस और प्रशासन ने जिलेभर में अभियान चलाया। अभियान के दौरान 16 विदेशियों समेत 226 जमातियों को बुलंदशहर के अलग-अलग मस्जिदों और घरों से बरामद किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी 226 जमातियों को क्वारटांइन किया है। उधर, जमातियों के संबंध में जानकारी छिपाने को लेकर पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी है।

nizamuddin markaz case: 226 people found in Bulandshahr

Recommended Video

    Nizamuddin case : Home Ministry ने बताया 9 Tablighi Jamat Workers की हुई पहचान | वनइंडिया हिंदी

    बता दें दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए तब्लीग-ए-जमात में दो हजार से ज्यादा लोग देश व विदेश से शामिल हुए थे। इनमें से यूपी के 19 जिलों से भी 157 लोगों के शामिल होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी को तलाश कर उन्हें क्वारंटाइन करने का निर्देश दिया गया थे। जिसके बाद एसएसपी बुलंदशहर के निर्देश पर पुलिस ने जिले के तमाम मस्जिदों और घरों में छापेमारी कर 16 विदेशी समेत 226 जमातियों को उन्हें क्वारंटाइन किया गया है।

    एसपी देहात हरेंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिलेभर में जमातियों की निगरानी के लिए अभियान चलाया गया था। विभिन्न मस्जिदों में विभिन्न राज्यों के लोग सामने आए हैं। फिलहाल सभी को स्वास्थ्य जांच के बाद क्वारंटाइन किया जा रहा है। इसके बाद जानकारी छिपाने आदि को लेकर कानूनी कार्रवाई भी संबंधित के खिलाफ की जाएगी।

    बुलंदशहर में तीन लोगों में मिल चुका है संक्रमण
    गौरतलब है कि बुलंदशहर में तीन लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है। नोएडा के सीजफायर कंपनी में काम करने वाले एक युवक इस वायरस संक्रमित हुआ था। इसके बाद उसकी मां और पत्नी में भी संक्रमण फैला गया। तीन लोगों में संक्रमण के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में तबलीगी जमात में शामिल लोगों के जिले में मिलने से भी लोग सकते में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+