हापुड़ की MBA छात्रा का अपहरण कर बुलंदशहर में गैंगरेप, चेहरे पर रॉड से किए वार

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एमबीए की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने विरोध करने पर पीड़िता चेहरे पर रॉड से वार भी किए, जिससे उसे गंभीर चोट भी आई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में स्याना कोतवाली क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुसिस ने छात्रा को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

अगवा कर ले गए बुलंदशहर

अगवा कर ले गए बुलंदशहर

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। 13 फरवरी को छात्रा मेरठ स्थित एक कॉलेज से पढ़ाई कर बस से वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में बस खराब हो गई। इसी दौरान उसकी पहचान के चार कार सवार युवक मिले और उन्होंने छात्रा को लिफ्ट दी। आरोप है कि चारों उसे अगवा कर बुलंदशहर जिले के स्याना थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर पूठी ले गए। फिर चारों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।

लोहे की रॉड से पीटा

लोहे की रॉड से पीटा

छात्रा द्वारा आरोपियों का विरोध करने पर चारों ने लोहे की रॉड से पीड़िता के चेहरे पर कई वार भी किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, छात्रा जब देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को इसकी खबर दी। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे जख्‍मी हालत में बुलंदशहर के स्‍याना से बरामद कर लिया। गंभीर हालत में पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी तेजवीर सिंह का कहना है कि गढ़ क्षेत्र की रहने वाली छात्रा के परिजनों द्वारा तहरीर दी गई थी। छात्रा के कॉल डिटेल के आधार पर छात्रा को स्‍याना थाना क्षेत्र के चांदपुर से बरामद किया है और परिजनों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्‍यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+