भाई को हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंका, बहन को कार में डालकर ले भागे, मेडिकल में रेप की पुष्टि

Bulandshahr News, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में भाई के साथ शादी समारोह से लौट रही एक 13 साल की नाबालिग छात्रा को कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने छात्रा के भाई के हाथ पैर बांधकर खेत में फेंक दिया और मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। पुलिस ने 24 घंटे बाद पीड़िता को घटना स्थल से तीन किली मीटर दूर एक स्कूल से बरामद कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक भाई अपनी नाबालिग बहिन के साथ शादी में शिरकत करके लौट रहा था। बाइक सवार बहिन-भाई को कुरैना गांव के पास एक कार सवार बदमाशों ने टक्कर मारी। बाइक गिरने पर बदमाशों ने छात्रा को अपने कब्जे में ले लिया और भाई की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने भाई के पैर बांध कर खेत मे फ़ेंक दिया। साथ ही नाबालिक छात्रा को कर में डाल अपहरण कर फरार हो गए।

भाई चिल्लाता रहा, नहीं रुकी पुलिस

भाई चिल्लाता रहा, नहीं रुकी पुलिस

अपहर्णकर्ता छात्रा और उसके भाई को एक खेत के अंदर ले गए। यहां छात्रा के भाई की पिटाई भी की गई। पीड़ित युवक की मानें तो घटना के दौरान यूपी-100 की पीआरवी गाड़ी वहां से गुजर रहीं थी। उसके चिल्लाने पर भी पुलिसकर्मियों ने आवाज नहीं सुनी। पुलिस ने इतनी रात को सड़क किनारे खड़ी लावारिस कार को चैक करने भी उचित नहीं समझा। पीड़ित युवक की मानें तो वह बदमाशों के सामने अपनी बहन को छोड़ने के लिए काफी गिड़गिड़ाया, मगर अपहरणकर्ता नहीं माने और उसे उठा ले गए।

24 घंटे बाद मिली पीड़िता

24 घंटे बाद मिली पीड़िता

एसएसपी एन. कोलांचि ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता को घटना स्थल से तीन किली मीटर दूर एक स्कूल से बरामद कर लिया गया है। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के भाई ने चार लोगों पर अपहर्ण करने का आरोप लगाया है। फिलहाल दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है।

खुलासे के लिए लगाई पांच टीम

खुलासे के लिए लगाई पांच टीम

एसएसपी एन. कोलांचि ने घटना के बाद मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया, साथ ही पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना का शीघ्रता से खुलासा करने हेतु आश्वासन दिया गया। निरीक्षण के दौरान तत्काल साक्ष्य संकल हेतु फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की छानबीन व फोटोग्राफी कराई गई। एसएसपी की मानें तो घटना के खुलासा के लिए पांच टीमे लगाई गईं है। जल्दी ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+