मोबाइल चार्ज का पिन मासूम बच्चे ने मुंह में डाला, करंट लगने से हुई मौत

Bulandshahr News, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक ढाई साल के मासूम बच्चे ने मोबाइल चार्ज का पिन अपने मुंह में डाल लिया। इस दौरान बच्चे को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मासूम सहवर अपनी मां के साथ रोजा इफ्तार में शामिल होने के लिए अपने नानी के घर आया था। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब किसी ने घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए स्विच ऑन किया। चार्ज होने के बाद उसने फोन को तो निकाल लिया लेकिन स्विच ऑफ करना भूल गया।

innocent child death due to electric current of mobile charger

जानकारी के अनुसार, मामला बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद नगर क्षेत्र के मोहल्ला लोधान का है। दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी शाहिद की पत्नी रजिया अपने ढाई साल के बेटे सहवर के साथ शुक्रवार को अपनी मां के घर जहांगीराबाद आई थी। शनिवार को किसी ने अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर में लगाया। बाद में उसने मोबाइल चार्जर से निकाल लिया लेकिन स्विच ऑफ करना भूल गया।

मासूम बच्‍चे सहवर ने खेल-खेल में मोबाइल के चार्जर को मुंह में डाल लिया और बिजली का झटका लगने से उसकी मौत हो गई। उधर, जहांगीराबाद पुलिस स्‍टेशन के एसएचओ अखिलेश प्रधान ने कहा, 'परिवार ने किसी पुलिस के साथ हमसे संपर्क नहीं किया है, इस‍लिए मामला दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि अगर कोई शिकायत लेकर हमारे पास ता है तो मानक के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।'

ये भी पढ़ें:- बुलंदशहर सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+