साइकिल पर फिर सवार हुए पूर्व MLA गुड्डू पंडित, दिल्ली में रामगोपाल यादव ने कराई ज्वाइनिंग
साइकिल पर फिर सवार हुए पूर्व MLA गुड्डू पंडित, दिल्ली में रामगोपाल यादव ने कराई ज्वाइनिंग
बुलंदशहर, 02 दिसंबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले डिबाई के पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने दिल्ली में एक बार फिर से समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सपा के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने गुड्डू पंडित को दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। बता दें, गुड्डू पंडित के भाई और शिकारपुर के पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने हाल ही में समाजवादी पार्टी जॉइन की थी।

यहां से लड़ सकते है चुनाव
सपा ज्वाइन करने के बाद गुड्डू पंडित कचहरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने गुड्डू पंडित का जोरदार स्वागत किया। गुड्डू पंडित के पार्टी ज्वाइन कराने के पीछे पश्चिमी के ब्राह्मणों का साधने की कोशिश बताई जा रही है। दरअसल, श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित की गिनती बाहुबली विधायकों में होती है और वो ब्राह्मण चेहरा भी है। गुड्डू पंडित के सपा ज्वाइन करने के बाद उनके बुलंदशहर, डिबाई और अनूपशहर सीट से चुनाव लड़ने की अटकले तेज हो गई है। क्योंकि वो पिछले काफी समय से अनूपशहर, बुलंदशहर और डिबाई सीट पर तैयारी कर रही है।

पार्टी कहां से देगी गुड्डू पंडित को टिकट
वहीं, गुड्डू पंडित के भाई मुकेश शर्मा शिकारपुर सीट पर चुनाव की तैयारी कर रही है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि गुड्डू पंडित को पार्टी कहा से टिकट देती है। क्योंकि, अनूपशहर सीट से दो बार के पूर्व विधायक चौधरी गजेंद्र सिंह भी टिकट मांगे रहे है। हाला ही में चौधरी गजेंद्र सिंह ने बीएसपी छोड़कर आरएलडी ज्वाइन की है। तो वहीं, बुलंदशहर सदर सीट से हाल ही में आरएलडी में गए हाजी यूनुस टिकट मांग रहे है। हाजी यूनुस ने बीएसपी छोड़कर आरएलडी ज्वाइन की थी। बुलंदशहर सदर से सीट से हाजी यूनुस के भाई हाजी अलीम दो बार विधायक रहे चुके है।

जानें गुड्डू पंडित का राजनीतिक इतिहास
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित नोएडा के गिझौड गांव के मूल निवासी है और बुलंदशहर की डिबाई से बीएसपी के विधायक रह चुके हैं। बता दें, गुड्डू पंडित 2007 से 2012 तक बीएसपी में और 2012 से 17 तक समाजवादी पार्टी के विधायक रहे। 2017 के चुनाव से पहले विधान परिषद चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोट करने की वजह से उन्हें सपा से निष्कासित कर दिया था। 2017 के बाद उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की कोशिश की, मगर उन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने 2017 का चुनाव बुलंदशहर सीट से आरएलडी के टिकट पर लड़ा था। लेकिन गुड्डू पंडित को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में गुड्डू ने बीएसपी के टिकट पर फतेहपुर सीकरी से लड़ा। लेकिन वहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications