इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को गोली मारने वाले प्रशांत 'नट' को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Bulandshahr News (बुलंदशहर)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को हुई हिंसा में स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी प्रशांत 'नट' को 14 दिनों की न्यायिक हिरात में जेल भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस और एसआईटी की ओर से आरोपी प्रशांत को पुलिस कस्टडी में लेने के लिए कोई अर्जी नहीं दी गई।

बुलंदशहर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने चिंगरावठी गांव निवासी प्रशांत 'नट' को सिकंद्राबाद से गिरफ्तार किया था। प्रशांत 'नट' स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी है। बता दें कि प्रशांत को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और रिक्रिएशन किया था। सीन रिक्रिएशन के बाद पुलिस ने शुक्रवार को प्रशांत 'नट' को जिला न्यायालय में पेश किया था।
भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
मजिस्ट्रेट तारकेश्वरी प्रसाद के समक्ष प्रशांत 'नट' को पेश किया गया। न्यायाधीश ने पुलिस का पक्ष सुना और प्रशांत 'नट' से पूछताछ के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस ने नहीं मांगी कस्टडी
वहीं, सीओ राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि अभी प्रशांत 'नट' व अन्य आरोपियों की कस्टडी रिमांड की मांग नहीं की गई है। जरुरत पड़ने पर आरोपियों की कस्टडी रिमांड की मांग की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications