बुलंदशहर हिंसा: जिला प्रशासन ने की 3 आरोपियों के खिलाफ NSA की कार्रवाई
Bulandshahr News, बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बीते साल तीन दिसंबर को हुई गोकशी के मामले में जिला प्रशासन ने जेल में बंद तीन आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को पुलिस रिपोर्ट के आधार पर गोकशी में संलिप्त पाए गए तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं।

क्या था मामला
3 दिसंबर, 2018 को बुलंदशहर जिले के स्याना थाना क्षेत्र के चिंगरावठी गांव में गोकशी के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह (SUBODH KUMAR SINGH) और चिंगरावठी के युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में एसआई सुभाष चंद्र ने 27 नामजद और 50-60 अज्ञात के खिलाफ स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अभी तक 35 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
इन पर हुई NSA के तहत कार्रवाई
बुलंदशहर के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आरोपी अजहर निवासी कैथवाला, नदीम उर्फ नदीमुद्दीन और महबूब अली निवासी चौधरियान, थाना स्याना अपने साथियों के साथ गोकशी में संलिप्त पाए गए हैं। इन लोगों के इस कृत्य से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची थी। जिसके बाद इन पर एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है।












Click it and Unblock the Notifications