Bulandshahr News: फैक्टरी में गैस रिसाव से बड़ा हादसा, दो कर्मचारियों की मौत, एक की हालत गंभीर
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद स्थित बीएटीएक्स एनर्जीज कंपनी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्टरी में गैस लीक होने के कारण दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे की सूचना पाकर मृतक दोनों कर्मचारियों के परिजन और स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे।प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे लोगों को पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फैक्टरी में बॉयलर का ट्रायल चल रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर से अधिक मात्रा में गैस का रिसाव हुआ, जिससे तीन कर्मचारी बेहोश हो गए। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। मौजूद कर्मचारी उन्हें अस्पताल ले गए।
पहले लोग उन्हें एक नीजी अस्पताल में लेकर गए थे। वहां पर प्राथमिक उपचार और जांच के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बसाईच निवासी सत्येंद्र (21) और संभल निवासी अंशुल चौहान की मौत हो गई, जबकि गिरीश की हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजनों ने दिया धरना, कार्रवाई की मांग
घटना की सूचना मिलते ही सत्येंद्र के परिजन और स्थानीय लोग फैक्टरी गेट पर पहुंच गए। उन लोगों ने मृत कर्मचारियों शव को फैक्टरी पर लाने और दोषी प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर गेट पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ पूर्णिमा सिंह और एसडीएम ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों को शांत करने का प्रयास किया। काफी समझान और दोषी लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शांत हुए।
इस बारे में सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक टीमें हादसे की जांच कर रही हैं। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल माहाैल शांत है।
-
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल












Click it and Unblock the Notifications