बुलंदशहर: प्रेमी के छोटे भाई ने युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत
बुलंदशहर: प्रेमी के छोटे भाई ने युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत
बुलंदशहर, 13 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से है। यहां एक युवती को प्यार करने की सजा मिली है। दरअसल, एक युवती के गांव के ही एक युवक से संबंध था। हालांकि, युवक का छोटा भाई पवन इसका विरोध कर रहा था। सोमवार को उसने गोबर उठाने के बहाने युवती को अपने घेर पर बुलाया और पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये वारदात बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा इलाके की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, 20 वर्षीय युवती को पड़ोस में ही रहने वाले युवक पवन ने गोबर उठाने के बहाने अपने घेर पर बुलाया और फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला डाला। आग की लपटों में घिरी युवती खुद को बचाने के लिए चिखती चिल्लाती रही और आनन-फानन में अपने जले हुए कपड़े उतार फेंक दिए। जिसके बाद लोगों ने कंबल डालकर यवती की आग बुझाई और आनन-फानन में उसे खुर्जा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां से पीड़ित युवती को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां युवती जिंदगी की जंग हार गई और उसकी मौत हो गई। पीड़िता ने मीडिया को दिए अपने ब्यान में कहा, 'पवन के बड़े भाई शशि कपूर से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शशि कपूर का छोटा भाई पवन इस प्रेम प्रसंग से नाराज था और वह बार-बार अपने बड़े भाई से बात करने के लिए मना करता था।'
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच युवती की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या की भी धारा एफआईआर में जोड़ दी है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पवन को कल गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications