भाजपा सांसद भोला सिंह बोले- सड़क पर नमाज पढ़ने पर होनी चाहिए कार्रवाई
Bulandshahr News, बुलंदशहर। देश में आज ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, बुलंदशहर से भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने पर कार्रवाई होनी चाहिए। नमाज धार्मिक स्थल पर पढ़नी चाहिए, आम रास्तों पर नहीं। उन्होंने कहा कि मैं इस की शिकायत करूंगा।

सांसद भोला सिंह ने कहा कि त्योहारों का मनाते समय यह देखा जाना चाहिए कि इससे दूसरों को कोई असुविधा न हो। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू त्योहारों के कारण किसी को असुविधा का अनुभव नहीं होता। कहा कि अगर किसी धर्म या त्योहार के कारण जनता को असुविधा होती है तो मैं इस कि शिकायत जिला प्रशासन और प्रदेश सराकर से करूंगा।
सांसद भोला सिंह ने कहा, भक्ति को व्यक्त करने के लिए एक स्थान निश्चित किया गया है। उस स्थान पर आप नमाज अदा की जाना चाहिए, ना की सड़कों पर। नमाज पढ़ने के लिए सड़को को अवरुद्ध करना गलत है, अगर ऐसा होता है तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
स्याना हिंसा का किया जिक्र
उन्होंने कहा, 'बुलंदशहर पहले भी एक बड़े हादसे से गुजर चुका है। इज्तिमा के बाद हुए बवान में इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी। एक अन्य युवक की मौत हुई। अभी 35 निर्दोष लोग जेल काट रहे हैं। ये केवल और केवल इज्तिमा के कारण हुआ।'












Click it and Unblock the Notifications