यूपी: बुलंदशहर में गोवंश मिलने से भड़की हिंसा, गोली लगने से इंस्पेक्टर समेत दो की मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गोवंश मिलने से लोगों ने जमकर हंगामा काटा। गुस्साए ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठन ने सूचना पर सड़क पर उतार आए और हंगामा करने लगे। गोवंश देखने के बाद लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने स्याना के चिंगरावठी चौराहे को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान हंगामा करते हुए लोगों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी। जिसमें स्याना कोतवाली के इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो गई। हंगामे के बाद मौके पर पीएसी भी तैनात कर दी गई है। इस घटना पर एडीजी ने प्रेस कॉन्प्रेंस में बताया कि इंस्पेक्टर सुबोध समेत दो की मौत हो गई है। एडीजी ने कहा कि इस बड़ी घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

गुस्साए लोगों ने चिंगरावटी चौराहे को किया जाम

गुस्साए लोगों ने चिंगरावटी चौराहे को किया जाम

जानकारी के अनुसार, घटना स्याना थाना क्षेत्र के चिंगरावटी की है। सोमवार दोपहर को चिंगरावटी गांव में गोकशी की अफवाह की सूचना में काफी संख्या में हिंदूवादी संगठन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। गुस्साए लोगों ने चिंगरावटी चौराहे को जाम कर दिया। गोकशी और जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं पुलिस चौकी के वाहनों में आग लगा दी।

पत्थराव और फायरिंग में कई घायल

पत्थराव और फायरिंग में कई घायल

पत्थराव और फायरिंग में स्याना थाना इंचार्ज सुबोध कुमार को पत्थराव में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी गई। मौके पर एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी देहात सहिता कई थानों की पुलिस और पीएसी पहुंच गई है।

इंस्पेक्टर समेत दो की मौत

इंस्पेक्टर समेत दो की मौत

हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिसमें सुमित नाम का एक किशोर घायल हो गया। बता दें कि बवाल के बाद मौके पर आईजी मेरठ जोन घटनास्थल पर पहुंच चुके है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+