मास्क न लगाने पर महिला दरोगा ने बिजलीकर्मी को जड़ा थप्पड़, कर्मचारियों ने काट दी 35 गांवों की बिजली

बदायूं। खबर उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से है, यहां बिजली विभाग के कर्मचारियों मास्क न लगाने पर महिला दरोगा ने थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं सब स्टेशन ऑपरेटर (SSO) को थाने में ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। इस बात से नाराज होकर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने 35 गांवों की बिजली काट दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिजली गुल होने से 35 गांवों के करीब 10 हजार घरों में अंधेरा हो गया। हालांकि, पुलिस अफसरों के मनाने पर बिजली कर्मचारियों ने अपनी जिद छोड़ी और बिजली सप्लाई बहाल की गई। ऐसे में करीब छह घंटे बिजली गुल रही।

Recommended Video

    मास्क न लगाने पर महिला दरोगा ने बिजलीकर्मी को जड़ा थप्पड़, कर्मचारियों ने काट दी 35 गांवों की बिजली
    sub-inspector slaps an employee of electricity department, power cut of 35 villages

    क्या है पूरा मामला
    दरअसर, कोरोना वायरस संक्रमण के ग्राफ में अचानक से उछाल आया है। जिसके चलते प्रदेश में बिना मास्क रोड पर टहलने वालों पर जुर्माना लगा जा रहा है। इसी क्रम में बदायूं जिसे के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में तैनात इंस्पेक्टर शर्मिला शर्मा कस्बे के मुख्य चौराहे पर बिना मास्क मिलने वालों पर जुर्माना लगा रही थीं। सोमवार (23 नवंबर) दोपहर करीब एक बजे विद्युत उपकेंद्र पर तैनात SSO सुनील कुमार पेट दर्द की दवा लेने के लिए चौराहे पर पहुंचा था। उसे इंस्पेक्टर ने पकड़ लिया और चालान जमा करने को कहा। लेकिन सुनील के पास रुपए नहीं थे।

    35 गांवों काटी बिजली सप्लाई
    आरोप है कि उसने अपने एक परिचित से 100 रुपए लेकर इंस्पेक्टर को दिए और JE सतीश चंद्र से फोन पर बात कराने की कोशिश की। लेकिन महिला इंस्पेक्टर ने मोबाइल छीन लिया और उनके थप्पड़ जड़ दिया। फिर पिटाई करते हुए थाने में ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। इस बात की जानकारी जब उसके साथियों को हुई तो सभी थाने पर इकट्ठा हो गए। सुनील को छुड़ाने की मांग को लेकर बिजली कर्मियों ने थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और आसपास के 35 गांवों व कस्बे की बिजली सप्लाई ठप कर दी। शाम करीब 5 बजे सीओ सिटी विनय द्विवेदी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लिखित में शिकायती पत्र की मांग करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद बिजली कर्मी धरने से उठे। इस दौरान करीब छह घंटे बिजली गुल रही।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+