Love Affair: 41 साल की भाभी को हुआ 21 साल के देवर से प्यार, पुलिस से बोली- 'अब देवर ही मेरा पति'

UP Love Affair: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक 41 साल की महिला को अपने पड़ोसी देवर से प्यार हो गया। अपने 5 बच्चों और पति का साथ छोड़कर अब महिला अपनी बाकी जिंदगी उसके साथ बिताना चाहती है।

UP Love Affair News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद से देवर भाभी के बीच प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बदायूं में 5 बच्चों की मां का अपने रिश्ते के देवर पर दिल आ गया और अब देवर के प्यार में पागल भाभी अपने पति और बच्चों को छोड़कर देवर के साथ रहना चाहती है।

इस मामले में परिजनों द्वारा जब उसके ऊपर पाबंदी लगाई गई तो वह अपने प्रेमी अर्थात देवर के साथ थाने पहुंच गई। थाने पहुंचकर उसने कहा कि अब देवर ही मेरा पति है और बची हुई जिंदगी उसी के साथ गुजारना चाहती हूं। मामले को सुनकर पुलिस भी हैरान है।

41-year-old-woman-in-love-with-21-year-old-devar-in-budaun-up

वहीं महिला के थाने पहुंचने के बाद उसके पति और परिवार के अन्य सदस्य भी थाने पहुंच गए। वहां पर लोगों ने महिला को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। बाद में पुलिस द्वारा यह कहते हुए दोनों पक्षों को वापस लौटा दिया गया कि आपसी सहमति और पंचायत से इस मामले का निपटारा किया जाए।

दरअसल, यह पूरा मामला बदायूं जनपद के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में रहने वाली एक महिला को 5 बच्चे हैं और उसका पति मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पति जब मेहनत मजदूरी करने चला जाता था तो महिला अपने देवर के साथ रंगरेलियां मनाती थी।

इस बात की जानकारी पहले आसपास के लोगों को हुआ। उसके बाद महिला के घर वालों को जब महिला और उसके रिश्ते के देवर के बीच के संबंधों की जानकारी हुई तो लोगों ने महिला पर निगाह रखना शुरू कर दिया और उस युवक से मिलने से मना कर दिया।

घरवालों द्वारा मना किए जाने के बाद महिला नाराज हो गई। बताया जा रहा है कि यह बात जब उसके पति को पता चली तो वह भी महिला को डांट फटकार लगाया। देवर से दूर होने के बाद उससे मिलने के लिए बेचैन महिला शनिवार को देवर के पास पहुंच गई। इस दौरान दोनों परिवार वालों ने उन्हें फटकार लगाई।

परिवारी जनों द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद महिला अपने प्रेमी देवर को लेकर थाने पहुंच गई। थाने पहुंचने के बाद महिला ने बताया कि दोनों बालिग हैं और बची हुई जिंदगी दोनों एक दूसरे के साथ गुजारना चाहते हैं। महिला ने यह भी बताया कि अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है।

पांच बच्चों की मां द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने के मामले को सुनकर थाने में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। थोड़ी देर में महिला के घर वाले भी वहां पहुंच गए और महिला को काफी समझाया लेकिन वह किसी भी कीमत पर अपने प्रेमी देवर का साथ छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। फिलहाल इस मामले को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+