पहले ड्राइवर फिर एक्टर और अब बनें छठीं बार MLA, जानिए कौन है गुजरात का ये नेता
Recommended Video

नई दिल्लीः गुजरात के वडोदरा सीट पर मधु श्रीवास्तव ने फिर से चुनाव जीत लिया है। वो भाजपा के विधायक हैं। मुध श्रीवास्तव के राजनीति में आने की कहानी बड़ी दिलचस्प है। राजनेता से पहले वो एक्टर थे और एक्टर से पहले रेलवे में ड्राइवर। मधु को कई गुजराती फिल्मों में भी देखा जा चुका है। उनके बारे में कहा जाता है कि वो किंग मेकर की भूमिका में रहता हैं। शंकर सिहं वाघेला से लेकर नरेंद्र मोदी तक की मुख्यमंत्री बनाने में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

मधु श्रीवास्तव का विवादों से है पुराना नाता
मधु श्रीवास्तव का विवादों से पुराना नाता रहा है। मधु को अपनी बाहुबली की छवि के लिए जाना जाता है। साल 2002 में बेस्ट कांड के बाद वो सुर्खियों में आए थे। उन पर इस मामले कि प्रमुख गवाह जहिरा शेख को जान मारने की धमकी देने के आरोप भी लगे थे। हालांकि वो हमेशा इन आरोपों से इनकार करते रहे।

मुध एक्टिंग के शौकीन भी हैं।
मधु को राजनिति के अलावा सिंगिंग और एक्टिंग का भी शौक है। गुजराती फिल्मों में उन्हें एक अलग पहचान मिली है। हाल ही मैं वो एक गुजराती फिल्म में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का रोल निभाते दिखे थे। उनकी ये फिल्म दो भाईयो की कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म के एक सीन में मंत्री के पीए को थप्पड़ मारते दिखते हैं।

गुजरात की सियासत में है अलग पहचान
मधु पहले रेलवे में ड्राइवर हुआ करते थे उसके बाद वो राजनीति में आ गए। पहली बार उन्होंने शंकर सिंह वाघेला को मुख्यमंत्री बनाने में बड़ा रोल अदा किया। गुजरात की राजनीति को जानने वाले बताते हैं कि मधु ने शंकर सिंह वाघले के अलावा केशुभाई पटेल और फिर नरेंद्र मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनने में बड़ा रोल अदा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications