एक शख्स ने मांगा पूरे देश के लिए 'धोनी डिस्काउंट' , जोमैटो ने दिया ये शानदार जवाब.....

नई दिल्ली। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह से अपने पसंदीदा खिलाड़ी को याद कर रहे हैं। फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने महेंद्र स‍िंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा पर धोनी के होम टाउन रांची के लोगों के लिए स्पेशल डिस्काउंट का ऐलान किया। जौमेटो ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी।

जोमैटो ने झारखंड के लिए दिया खास ऑफर

जोमैटो ने झारखंड के लिए दिया खास ऑफर

जोमैटो ने शनिवार को धोनी के सम्मान में जोमैटो ने झारखंड की राजधानी रांची में खाने का ऑर्डर देने वालों को 100 फीसदी डिस्काउंट (183 रुपये तक) का ऑफर दिया। जोमैटो ने ट्वीट कर ऑफर का खुलासा किया। जोमैटो ने ल‍िखा, 'देश को एक लिजेंड देने वाले शहर के लिए एक तोहफा।' ये ऑफर रविवार को ही खत्म हो गया। इस यूजर ने लिखा था- वो रांची से हो सकते हैं, लेकिन पूरा भारत लेजेंड को प्यार करता है, इस डिस्काउंट को पूरे भारत में क्यों नहीं दिया जा सकता?

 जोमैटो ने ट्वीट किया- 'भाई मेरे पास इतने पैसे नहीं है'

जोमैटो ने ट्वीट किया- 'भाई मेरे पास इतने पैसे नहीं है'

इसका जौमेटो ने फनी अंदाज में जवाब दिया और फिल्म फिर हेरा फेरी का एक मीम शेयर कर दिया। इस मीम में अक्षय कुमार और राजपाल यादव नज़र आ रहे हैं और नीचे लिखा है 'भाई इतने पैसे तो नहीं मेरे पास। जोमैटो के जवाब पर लोग मजेदार प्रक्रियाएं दे रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने ल‍िखा, 'आपकी सोशल मीडिया टीम सैलरी बढ़ाए जाने की हकदार है। अभी तक 4 हजार से ज्यादा लोग इस रिप्लाई को लाइक कर चुके हैं।

धोनी ने इंस्टाग्राम पर अलग अंदाज में अपने संन्यास की घोषणा की थी

धोनी ने इंस्टाग्राम पर अलग अंदाज में अपने संन्यास की घोषणा की थी

एक यूजर ने जोमैटो के ट्वीट पर लिखा कि, धोनी ने जयपुर में 183* रनों का सर्वोच्च स्कोर बनाया। कम से कम जयपुर इस प्रस्ताव को जयपुर तक बढ़ाएं ताकि हम भी जश्न मना सकें। महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और इस तरह उनके 15 साल के शानदार करियर पर विराम लग गया। धोनी ने इंस्टाग्राम पर अलग अंदाज में अपने संन्यास की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+