Zomato डिलीवरी ब्वॉय के परिवार का ये VIDEO देख भावुक हो रहे लोग, बोले- 'बस ऐसा हमसफर हो'
Zomato delivery boy family: कहते हैं परिवार से बढ़कर कुछ नहीं होता। फिर चाहे आप किसी भी हालत में हों, अगर आपका परिवार आपके साथ है तो आप कभी खुद को अकेला नहीं पा सकते। ऐसा ही कुछ हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में भी नजर आ रहा है।
सारा अली खान और विक्की कौशल का तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए... गाना तो आपने खूब सुना होगा। इस गाने पर लोगों ने जमकर रील्स बनाईं। लेकिन वायरल वीडियो इसके असली मायनों को समझा रहा है, जिसमें जोमैटो डिलीवरी बॉय दिन खत्म होने पर अपनी पत्नी और बच्चे को ले जाता दिख रहा है। वीडियो देखने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे।

वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये औरत है जनाब। निभाने पर आए तो नाली में पड़े शराबी पति के साथ पूरी जिंदगी गुजार दे, वरना छोड़ने पर आए तो बिल गेट्स को छोड़ दे। एक ने कहा कि ये गाना सुबह से ही मेरी जुंबा पर चढ़ा हुआ है। एक ने कहा कि जिंदगी में जीवनसाथी अच्छा मिल जाए तो ये अनमोल हो जाती है।
वीडियो में दिख रहा है कि जोमैटो की शर्ट पहने एक आदमी ने अपने गोद में बच्चा पकड़ा हुआ है, जबकि उसकी पत्नी साइकिल चला रही है। साइकिल के पीछे जोमैटो का डिलीवरी बैग भी रखा हुआ है। महिला के हाथ में साइकिल का हैंडल है और कंधे पर एक दूसरा बैग। वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों अपने परिवार के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं।
इस क्लिप को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए। गाने का ऑफिशियली वीडियो यही होना चाहिए था। वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है कि शख्स अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए डिलीवरी करता है और पत्नी बच्चे के साथ दूसरे काम पर जाती है।
स्वाति मालीवाल का ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसे कुछ ही समय में लाखों लोगों ने देखा।












Click it and Unblock the Notifications