लय से लय मिलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करते दिखे युवा, गुरुग्राम के कैफे से वायरल हुआ VIDEO

Youth chanting Hanuman Chalisa: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो गुरुग्राम के कैफे का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवा लय से लय मिलाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।

Credit: Twitter

Youth chanting Hanuman Chalisa: देश चाहे कितना ही मॉडर्न क्यों ना हो जाए, कितना ही पाश्चात्य संस्कृति की ओर लोग रुख करें लेकिन भक्ति और आस्था की जब भी बात आती है तो हमारे देश की संस्कृति की चर्चा जरूर होती है। देश में भले ही परंपराएं अलग हों, भगवान की पूजा करने का तरीका अलग हो, लेकिन एक आस्था और विश्वास ही है, जो लोगों को आपस में जोड़े रखने का काम करता है। पूजा करते हुए गाए जाने वाले मंत्र हों या फिर अन्य धार्मिक अनुष्ठान, देश के हर कोने में भगवान को पूजा जाता है। आजकल युवाओं का इसे करने का तरीका जरूर अलग हो गया है। कहते हैं हनुमान चालीसा अपने आप में किसी शक्ति से कम नहीं है। इसे गाने मात्र से नकारात्मक ऊर्जाएं आपसे दूर भागने लगती हैं। हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवा म्यूजिक इन्स्ट्रूमेंट्स के साथ हनुमान चालीसा का जाप करते नजर आ रहे हैं।

(वीडियो- नीचे)

वीडियो गुरुग्राम के एक कैफे का है। ये पहली बार नहीं है, जब युवा मिलकर हनुमान चालीसा का जाप कर रहे हैं। ये युवा हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का जाप करते हुए नजर आते हैं। ऐसे ही कैफे के बाहर बैठकर वाद्य यंत्र बजाकर ये लोग हनुमान चालीसा का जाप करते हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो को 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। हजारों लोगों ने हनुमान चालीसा के इस शानदार वीडियो पर रिएक्शन दिया है। वाकई वीडियो काफी शानदार है और दिल जीत लेने वाला है। युवाओं को हनुमान चालीसा का जाप करते देख लोग काफी खुश हो रहे हैं।

युवा लय से लय मिलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आ रहे हैं। कैफे के बाहर सिर्फ हनुमान चालीसा का पाठ करते ये युवा ही नहीं, बल्कि अन्य लोग भी मौजूद नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हर मंगलवार को इसी तरह ये युवा हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+