फिर मार्केट में आया 'रसोड़े' वाले सिंगर का रैप, सलवार सूट की तारीफ कर रही महिला का वीडियो VIRAL

रसोड़ा फेम यशराज मुखाटे ने फिर से एक बार कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक बार फिर इस प्रतिभाशाली कलाकार ने फेमस तकियाकलामम को फुट-टैपिंग धुन में बदल दिया है। इंटरनेट पर उनकी हर नवीनतम रचना जस्ट लिकुंग लाइक ए वॉव के इर्द गिर्द ही घूमती है। एक बार फिर उनका एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक्साइटेड होकर सलवार सूट पर चर्चा कर रही थी।

मुखाते ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें अपने स्टूडियो में वे म्यूजिक बजा रहे हैं। इसमें वे कुछ लाइनें गाते दिख रहे हैं। जल्दी ही धुन बदल जाती है क्योंकि इसमें एक महिला की आवाज सुनाई पड़ती है, जो कुर्ता सलवार की जमकर तारीफ कर रही होती है। महिला इस पहनावे के लिए वॉव वॉव कहती रहती है।

yashraj-mukhate

'जस्ट लुकिंग लाइक ए वॉव...
दो महिलाओं को उत्साहपूर्वक कपड़ों का प्रचार करते हुए दिखाने वाला एक वीडियो वायरल हो गया है। अपने प्रोडक्ट्स के बारे में बताते हुए, एक महिला कहती है कि उसने "माउस कलर" टॉप पहना है और दूसरी पीले रंग को "लड्डो पीला" बताती है। उनके बोलने के तरीके ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। हालांकि, जिस चीज़ ने लोगों का ध्यान तुरंत खींचा, वो ये थी कि उनमें से एक ने सलवार सेट के बारे में अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा था, "बिल्कुल वॉव जैसी लग रही है"। उसी बात को यशराज मुखाटे के वीडियो में एक संगीतमय मोड़ मिला।

वीडियो करीब दो घंटे पहले पोस्ट किया गया था। तब से, इसे 2.4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और ये संख्या बढ़ती ही जा रही है। शेयर को करीब 37 हजार लाइक्स भी मिल चुके हैं। पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स भी लोगों ने किए हैं।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+