चर्चा में विराट कोहली को गले लगाने वाला व्यान जोनशन, लोग बोले- 'यही मैन ऑफ द मैच है'
Yan Johnson hugged Virat Kohli: वर्ल्ड कप फाइनल में जिस शख्स ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं वो है, बीच स्टेडियम में विराट कोहली से हाल मिलाता शख्स व्यान जोनशन। जिसे सोशस मीडिया पर कोई बुरा भला कह रहा है, तो कोई उसके कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहा है। अब यान को लोग मैन ऑफ द मैच भी बुलाने लगे हैं।
बीच स्टेडियम में जब विराट मैच को लेकर एकाग्र थे तो भागता हुआ एक शख्स आया और विराट से हाथ मिलाने की कोशिश करने लगा। शख्स ने जो टीशर्ट पहना हुआ था उसपर लिखा था- फ्री पेलेस्टाइन। यानी कि एक सोची समझी प्लानिंग के तहत दुनिया को एक संदेश देने के मकसद से शख्स बीच मैच में स्टेडियम में जा घुसा। शख्स फिलीस्तीनी समर्थक है और अब ट्विटर पर इसकी ढेरों तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

विराट के साथ शख्स की फोटो कई लोग ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि ये तो मैन ऑफ द मैच है। कई लोगों ने उसे हीरो तक बता डाला। लोग उसके बीच स्टेडियम में घुसने के कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ करने लगे। एक यूजर ने कहा कि मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा कि ये ऐसे मैच से पहले स्टेडियम में घुसा था। मैंने तो इसे देखा ही नहीं। वहीं एक यूजर ने इस शख्स का वीडियो बनाकर ट्विटर पर कमेंट सेक्शन में पोस्ट कर दिया।
कई लोग जो इसे सपोर्ट कर रहे थे, उन्हें ट्विटर यूजर्स ने एंटी नेशनल तक बताया। यूजर्स ने कहा कि इस शख्स को किसी भी तरह से सपोर्ट करना सरासर गलत है। इसे मैन ऑफ द मैच बुलाने वाले लोग एंटी नेशनल हैं। वहीं कई लोगों ने वर्ल्ड कप के दौरान की सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए। लोगों ने प्रशासन और पुलिस पर भी कई तरह के सवालिया निशान उठाए।












Click it and Unblock the Notifications