ये है दुनिया का सबसे 'पनौती टूरिस्ट', जिस देश में घूमने जाता है छिड़ जाता है युद्ध!

मुंबई, 27 फरवरी: दुनियाभर में लोग जब किसी जगह घूमने का प्लान बनाते हैं तो वह सुंदर और शांत जगह को चुनना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे सनकी लोग होते हैं, जो घूमने के लिए अजीबोगरीब जगह चुनते हैं। ब्रिटेन का रहने वाले एक लड़को को पृथ्वी की कुछ ऐसी खतरनाक जगहों पर घूमने का शौक है, जहां पहले से ही तबाही मची हो। इस लड़के का नाम माइल्स रूटलेज। माइक इन दिनों यूक्रेन पहुंचे हुए हैं। यूक्रेन में युद्ध के ऐलान के बाद भी माइक यूक्रेन पहुंच गया।

माइल्स रूटलेज एक पनौती टूरिस्ट है

माइल्स रूटलेज एक पनौती टूरिस्ट है

माइल्स रूटलेज एक पनौती टूरिस्ट है। इससे पहले माइक अफगानिस्तान में फंस गया था। जब वहां तालिबान ने कब्जा जमाया था। जिसके बाद उनसे खतरनाक परिस्थितियों से निकाला गया था। माइल्स ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट करके बताया कि, वह यूक्रेन में हॉलीडे मनाने पहुंचा है। पोलैंड से कीव तक की यात्रा को मैंने केवल 6 पौंड में पूरा किया। माइल्स का कहना है कि वह "दुनिया में सबसे खतरनाक जगहों" पर घूमना पसंद करते हैं। ईमानदारी से यह मज़ेदार है। यहां मुझे एक सैनिक की तरह जो कुछ भी हो रहा है, इसके बावजूद मैं आनंद ले रहा हूं।"

25 फरवरी को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचा माइल्स

25 फरवरी को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचा माइल्स

माइल्स रूटलेज यूनाइटेड किंगडम में बर्मिंघम के रहने वाले हैं। वे अपनी छुट्टियां मनाने के लिए 25 फरवरी को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे थे। पोलैंड से कीव पहुंचने के लिए उन्होंने ट्रेन ली थी। इसकी जानकारी देते हुए माइल्स ने लिखा कि, यह आधिकारिक है। टिनटिन यूक्रेन जा रहा है, वह ट्रेन में है। फिर अगले ट्वीट में लिखा कि, जब मैं यूक्रेन की राजधानी के एक छात्रावास में जाऊंगा, तो मैं अपने यूट्यूब पर एक लाइवस्ट्रीम करूंगा। मैं कल या संभवत: उसके बाद के समय की घोषणा करूंगा। मुझे पता है कि शस्त्रागार कहां है?

माइल्स के पास है इमरजेंसी सैटेलाइट डिवाइस

माइल्स के पास है इमरजेंसी सैटेलाइट डिवाइस

माइल्स ने बताया कि, मेरे पास एक आपातकालीन सैटेलाइट डिवाइस है जिससे मैं ट्वीट कर सकता हूं। अगर मैं सक्रियण शब्द 'रोनाल्ड मैकडॉनल्ड्स' को ट्वीट करता हूं, तो इसका मतलब मैं सबसे खराब स्थिति में हूं। माइल्स ने बताया कि डोनेस्क पहुंचने पर यूक्रेन के सैनिकों ने उसे सेना की वर्दी दी और पुतिन का मास्क भी दिया, जिसे पहनकर वो चिल्लाया भी। मैं एक खाली पड़े एयरबेस पर भी गया।

माइल्स लड़ाई के वक्त ही अफगानिस्तान घूमने पहुंच गए थे

माइल्स लड़ाई के वक्त ही अफगानिस्तान घूमने पहुंच गए थे

माइल्स ने अपने एक ट्वीट में लिखा था- 'लंदन और बर्मिंघम से कीव अब भी ज्यादा सुरक्षित है, चूंकि मैं बर्मिंघम से हूं, इसलिए ये कह सकता हूं। मेरे पास अनुभवी साथी हैं जो फील्ड अस्पताल और सुरक्षित घर स्थापित कर रहे हैं। वे स्थानीय लोगों और सैनिकों की मदद कर रहे हैं। बता दें कि, माइल्स लड़ाई के वक्त ही अफगानिस्तान घूमने पहुंच गए थे और काबुल में कई दिनों तक फंसे रहे थे। वह पहले 2019 में चेर्नोबिल का दौरा कर चुके हैं और अभी माइल्स यूक्रेन में हैं। फ्रंटलाइन से कुछ किमी की दूरी पर मौजूद हैं। माइल्स को 80 के दशक का संगीत सुनना, ज्यादातर धूप पर चलना पसंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+