महिला को जन्मदिन पर सूझी ऐसी तरकीब, ई-स्कूटर से दोस्त संग मुंह के बल गिरी बर्थडे गर्ल Video Viral

नोटिंघम में रहने वाली जेनी मोरे ने बर्थडे के दिन ई-स्कूटर की राइड लेने का फैसला किया। लेकिन ये राइड उन्हीं पर भारी पड़ गई।

बर्थडे से पहले की एक्साइटमेंट की बात ही कुछ और होती है। ऐसे में जब आपके पास मस्ती भरे दोस्त हों, तो फिर क्या ही कहने। लेकिन क्या होगा अगर आप इतने समय से अपने बर्थडे की प्लानिंग कर रहे हों और उसी दिन कुछ ऐसा कारनामा कर बैठें, जिसकी किसी ने उम्मीद ही ना की हो तो क्या होगा? ऐसा ही कुछ हुआ दो बेस्ट फ्रेंड्स के साथ। जिन्होंने बड़े मजे से ई-स्कूटर की राइड ली। इन दोनों ने सोचा भी नहीं होगा कि ये राइड इनपर इतनी भारी पड़ने वाली है। दोनों लड़कियों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बर्थडे पर दोस्त संग बनाया प्लान

बर्थडे पर दोस्त संग बनाया प्लान

नोटिंघम में रहने वाली जेनी मोर्ले अपने दोस्तों के साथ बड़े ही मजे से बर्थडे सेलिब्रेट कर रही थीं। अच्छी खासी वजनी जेनी की दोस्त भी उसी की तरह वजनी थी। दोनों दोस्तों ने बर्थडे को और खास बनाने के लिए ई-स्कूटर की राइड लेने का प्लान बनाया।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

लेकिन जेनी को क्या पता था, ये राइड उनपर और उनकी दोस्त दोनों पर ही भारी पड़ने वाली है। दोनों ई-स्कूटर पर चढ़े तो, लेकिन स्कूटर दोनों का वजन ज्यादा देर तक झेल नहीं सका और थोड़ी ही दूर जाकर दोनों बेस्ट फ्रेंड्स धड़ाम से गिर गए।

दोस्त का बिगड़ा बैलेंस

दोस्त का बिगड़ा बैलेंस

31 वर्षीय जेनी ने अपनी दोस्त केटी ग्रीन को पीछे से पकड़ने की कोशिश की। लेकिन ई-स्कूटर बुरी तरह से डिस्बैलेंस हो गया और दोनों ही आगे जाकर दीवार से जा टकराए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

जमीन पर जा गिरीं जैनी

जमीन पर जा गिरीं जैनी

स्कूटर के दीवार पर टकराने के बाद जेनी सीधे जमीन पर जा गिरीं। लेकिन उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। ये वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

क्या बोलीं बर्थडे गर्ल?

क्या बोलीं बर्थडे गर्ल?

जेनी भले ही ई-स्कूटर से बुरी तरह गिरी हों, लेकिन वे कहती हैं कि जब भी हम साथ होते हैं, तो बहुत ही हंसते हैं। वे कहती हैं कि मुझे कोई आइडिया नहीं कि हम गिर कैसे गए। मेरी दोस्त ने हैंडल छोड़ दिया। हम पैदल चलने वालों से बच रहे थे। ये सब कुछ कैमरा में कैप्चर हो गया।

पति को दिखाया वीडियो

पति को दिखाया वीडियो

गिरने के बाद दोनों ही फ्रेंड्स ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन की तरफ दौड़ीं। घर लौटते ही उन्होंने अपने पति कीरन को ये क्लिप दिखाया और फिर इसे शेयर करने का फैसला लिया।

2021 में ई-स्कूटर से हुए एक्सिडेंट

2021 में ई-स्कूटर से हुए एक्सिडेंट

बताते चलें कि ये मामला सिर्फ इन दोनों बेस्ट फ्रेंड्स का ही नहीं है, बल्कि साल 2020 की तुलना में 2021 में ई-स्कूटर से जुड़े तकरीबन 1352 एक्सिडेंट हो चुके हैं। वहीं इससे हुई मौतों के मामलों का आंकड़ा भी कुछ कम नहीं है।

सरकार ने बनाए हैं सख्त नियम

सरकार ने बनाए हैं सख्त नियम

ई-स्कूटर से हुए हादसों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने भी कुछ नियम बनाए हैं। सरकार के नियमों के मुताबिक, ई-स्कूटर का इस्तेमाल साइकिल लेन में किया जा सकता है। इसे फुटपाथ पर नहीं ले जाया जा सकता। साइन बोर्ड्स के संकेत ई-स्कूटर्स पर भी बराबर लागू होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+