OMG: अपने पैरों की फोटो शेयर कर ये लड़की हर दिन कमाती है 60000 रुपए
OMG: अपने पैरों की फोटो बेच ये लड़की हर दिन कमाती है 60000 रुपए
नई दिल्ली। कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए लोग कई ट्रिक्स अपनाते हैं। अगर आपमें हुनर हैं तो आप आसानी से कमाई कर सकते हैं। सोशल मीडिया इसके लिए बड़ा हथियार बनता जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर कुछ ही पलों में स्टार बन जाते हैं। कोई अपनी फोटो तो कोई अपने वीडियोज पोस्ट कर सोशल मीडिया से मोटी कमाई कर रहा है। ऐसी इस लड़की के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जो अपने पैरों की फोटो पोस्ट कर लाखों रुपए कमा रही है।

पैरों की फोटो शेयर कर कमाती है लाखों
आज जिसकी बात कर रहे हैं वो महिला सोशल मीडिया पर अपने पैरों की फोटो अपलोड कर रोजाना 60000 से 70000 रुपए तक कमा लेती है। हैरान मत होइए ये कोई धोखा नहीं बल्कि हकीकत है। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉक यूजर Cat Mama सोशल मीडिया पर अपने पैरों की अलग-अलग फोटो पोस्ट कर हर दिन 60 से 70 हजार तक कमा लेती है। लोगों को उनके पैरों की तस्वीरों का इतना इंतजार रहता है कि लोग फोटो पोस्ट होते ही उसे लाइक्स और शेयर करने लगते हैं और कुछ ही घंटों में उसके व्यूज मिलियन में बहुत जाते हैं।

हर दिन 60000 रुपए की कमाई
दरअसल कैट मामा के चाहने वालों को उनके पैर देखना काफी पसंद है। कैट मामा अपने पैरों की अलग-अलग फोटो शेयर करती रहती है। अपने पैरों के दाम पर वो लाखों की कमाई कर रही है। पैरों के अलग-अलग नेल्स डिजाइन, नेल्स आर्ट, नेल्स शेप, एंकलेट, नेल पॉलिश डिजाइनों से पैरों को सजाकर वो खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती हैं। उनके पैरों की फोटोज और वीडियोज को देखने के लिए कई लोग काफी रुपए खर्च करते हैं।

पैरों को खूबसूरत बनाने की ट्रिक
कैट माम न केवल पैरों की फोटो शेयर करती हैं ब्लकि पैरों के केयर करने के टिप्स भी शेयर करती है। हालांकि वो कई बार अपनी तस्वीरों को लेकर ट्रोल भी हो जाती है। हाल ही में नाखूनों का शेप देखकर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया। कई लोग उऩके इस तरीके से पैरे कमाने को गलत बताते हुए उन्हें ट्रोल करते हैं तो कई लोग उसने पैसों के बदले पर्सनल फोटो की डिमांड तक कर देते हैं।
KBC में जीते 5 करोड़ फिर हुए कंगाल, जानें अब क्यों चर्चा में बिहार के सुशील कुमार?












Click it and Unblock the Notifications