बेशर्मी की हद: स्टेडियम में सबके बीच महिला ने कपड़े उतारे, विरोध करने वालों को ही लोगों ने पीटा

नई दिल्ली, 14 जनवरी: मौजूदा वक्त में फेमस होने के लिए लोग बेशर्मी की हदें पार कर रहे हैं। अब इसका ताजा उदाहरण अमेरिका में देखने को मिला, जहां एक रेसिंग इवेंट में महिला ने अपना टॉप उतार दिया। हैरानी की बात तो ये रही कि उसने ये हरकत तब की, जब कैमरा उसकी तरफ था। बाद में किसी ने इसका वीडियो भी टिकटॉक पर पोस्ट कर दिया।

सभी रह गए हैरान

सभी रह गए हैरान

दरअसल अमेरिका के एंजेल स्टेडियम में 8 जनवरी को अनाहेम 1 सुपरक्रॉस इवेंट हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहां पर एक महिला ग्लास में बीयर लेकर बैठी रहती है। कुछ देर बाद उसने ग्लास को दांतों से पकड़ लिया, फिर उसने ऊपर का टॉप उताकर कैमरे की ओर अपने स्तन दिखाने लगी। अचानक से स्टेडियम में हुई इस घटना को देख सभी लोग हैरान रह गए।

बहुत से लोगों ने किया समर्थन

बहुत से लोगों ने किया समर्थन

घटना के तुरंत बाद हुडी पहने एक महिला उसके पास गई और उसे रोकने की कोशिश की। साथ ही चिल्लाते हुए बताया कि आसपास बच्चे भी हैं, ऐसे में वो ये हरकत ना करे। इस पर कपड़े उतारने वाली महिला नाराज हो गई। वहीं बहुत से अराजक तत्व ऐसे भी थे, जो महिला को रोकने के बजाए उसे फिर से कपड़े उतारने को कहने लगे।

महिला के ऊपर बीयर फेंकी

महिला के ऊपर बीयर फेंकी

वहीं जिस महिला ने विरोध किया था, उसके खिलाफ बड़ी संख्या में पुरुष खड़े हो गए। साथ ही आरोपी महिला की वकालत करने लगे। इसके बाद उन्होंने हद पार करते हुए उसके ऊपर बीयर फेंक दी। जिस पर महिला भी आग-बबूला हो गई और उनसे जाकर भिड़ जाती है। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने हालात पर किसी तरह काबू पाया।

ट्विटर पर भी वीडियो वायरल

ट्विटर पर भी वीडियो वायरल

वहीं पुलिस प्रवक्ता से जब इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि व्यू लेवल पर दो फाइट कॉल्स आई थीं, जिस पर कार्रवाई की गई, लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि स्टेडियम वाली घटना में किसी महिला की गिरफ्तार हुई है या नहीं। दूसरी ओर किसी ने घटना का वीडियो ट्विटर पर भी शेयर कर दिया। जिस पर ट्विटर यूजर दो धड़े में बंट गए। कुछ ने तो महिला का समर्थन किया, जबकि कुछ ने विरोध।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट

लोगों ने किए ऐसे कमेंट

एक यूजर ने लिखा कि ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जहां लड़कियां अपने स्तन दिखा सकती हैं। इसके बाद उनको पैसा कमाने का भी मौका मिलता है। महिला जब खुद कपड़े उतार रही, तो किसी को क्या दिक्कत? इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि स्टेडियम में बच्चे भी थे, ऐसे में महिला को ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए। पुलिस को चाहिए कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+