360 फीट ऊंचे विक्टोरिया फॉल्स के किनारे पर महिला का 'स्टंट', 2 दिन में दो करोड़ लोगों ने देखा वीडियो
विक्टोरिया फॉल्स पर एक लड़की ने स्टंट किया। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। हालांकि बहुत से लोगों ने इस पर सवाल उठाए हैं।

जाम्बिया-जिम्बाब्वे सीमा पर विक्टोरिया नाम का वाटरफॉल है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े झरनों में से एक माना जाता है। हाल ही में वहां पर एक लड़की ने कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। महज दो दिनों में ही उसके वीडियो को करीब 2 करोड़ बार देखा गया। वैसे बहुत से लोग इसके लिए उसकी आलोचना भी कर रहे। (वीडियो-नीचे)

किनारे पर जाकर लेट गई
वीडियो में आप देख सकते हैं कि वाटरफॉल में ऊपर से पानी नीचे की ओर तेजी से जा रहा होता है। तभी वहां पर लड़की पहुंचती है और वो पहाड़ी के किनारे पर जाती है, जहां से नीचे की ओर पानी बहता रहता है। हैरानी की बात ये रही कि तेज धार में भी उसका संतुलन नहीं बिगड़ा और वो आराम से वहां पर लेटी रही।

करीब दो करोड़ व्यूज
काफी वक्त तक लड़की ऐसा करती रही। फिर वो वहां से चली गई। उसके साथ मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। लड़की का ये स्टंट देख लोग हैरान रह गए और ये तेजी से वायरल हुआ। देखते ही देखते 2 दिनों के अंदर सिर्फ ट्विटर पर करीब दो करोड़ व्यूज आ गए। साथ ही बहुत से लोगों ने इस लड़की की बहादुरी के लिए उसकी तारीफ भी की है।

लोगों का क्या रिएक्शन?
कुछ लोगों ने वीडियो पर सवाल उठाए हैं। एक शख्स ने लिखा कि महिला के पैरों के निचले हिस्से को किसी ने नहीं दिखाया। ऐसा लग रहा, जैसे किसी ने उसे पकड़ रखा हो। कुछ अन्य यूजर ने भी ये आशंका जताई कि उसने किसी तार या रस्सी से पैर का बांध रखा था। एक यूजर ने लिखा कि मुझे इसे देखकर ही डर लग रहा। मैं तो कभी ऐसा करने की हिम्मत नहीं कर पाऊंगा। एक अन्य ने लिखा कि इसके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए, ये लोगों को जानलेवा स्टंट के लिए उकसा रही है।

360 फीट ऊंचा है फॉल
आपको बता दें कि विक्टोरिया फॉल्स का नाम डेविड लिविंगस्टोन द्वारा ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया के नाम पर रखा गया था, जो पहले यूरोपीय थे, जिन्हें डार्क कॉन्टिनेंट पार करने के लिए जाना जाता था। इसकी ऊंचाई 360 फीट है, ऐसे में ये खतरनाक भी माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications