2 इमारतों के बीच 8 इंच के स्पेस में फंसी महिला, दीवार तोड़कर निकाला गया तो शरीर पर नहीं थे कपड़े
सैक्रामेंटो, 15 जुलाई। दुनिया मैं वैसे तो कई अजीबो-गरीब घटनाएं होती रहती हैं लेकिन आज हम आपको जिस खबर से रूबरू कराने जा रहे हैं वह अपने आप में ही रहस्य है। लोग कई बार ऐसी परिस्थिति में फंस जाते हैं जहां से बिना मदद निकल पाना उनके लिए नामुमकिन होता है। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य से सामने आया है, जहां दीवार के पीछे से आ रही लड़की की दर्द भरी पुकार ने सभी को डरा दिया। बाद में पता चला की दीवार की दूसरी तरफ एक महिला फंसी हुई है।

दीवार के पीछे से आ रही थी महिला की आवाज
दरअसल, कैलिफोर्निया के सैंटा एना में 13 जुलाई को घटी एक घटना ने वहां के लोगों को हैरान कर दिया। यहां एक दीवार के पीछे से मदद की गुहार लड़की की आवाज सुन पहले तो लोग डर गए लेकिन बाद में जांच करने पर पाया कि एक महिला दो दीवारों के बीच संकरी सी जगह में फंसी हुई है। इससे भी ज्यादा चौकाने वाली बात यह थी कि उस महिला के शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे।

8 इंच की संकरी जगह में फंसी महिला
महिला की ऐसी स्थिति में दीवार के बीच फंसना बड़ा साल खड़ा कर गया। आखिर वह दीवार के पीछे पहुंचे कैसे? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला दो इमारतों के बीच बने गैप में फंस गई थी और वह आधे घंटे से मदद की पुकार लगा रही थी। बताया जाता है कि दोनों इमारतों की दीवारों के बीच सिर्फ 8 इंच का स्पेस था। इतनी सी जगह में महिला फंसी हुई थी।

फायर ब्रिगेड की टीम ने महिला को निकाला बाहर
काफी देर तक मदद के लिए चिल्लाने के बाद महिला को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और दीवार में एक होल किया। उसके बाद उन्होंने जो देखा उससे उनकी आंखे फटी की फटी रह गईं। बचाव टीम को एक महिला दीवार के बीच में फंसी नजर आई। आनन फानन में महिला को निकालने के लिए दीवार तोड़ी गई लेकिन उसके बाद जो हुआ उससे लोग और दंग रह गए।

हिल भी नहीं सकती थी महिला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला को जब दीवार का एक हिस्सा तोड़कर निकाला गया तो पता चला उसने कपड़े भी नहीं पहन रखे थे। टीम इस बात से भी हैरान थी कि आखिर इतनी संकरी जगह में महिला पहुंची कैसे। बिल्डिंग में काम करने वालों ने बताया कि वह आधे घंटे से दीवार के बीच फंसी रही और लगातार रोए जा रही थी। रेस्क्यू टीम ने बताया कि वह ऐसी जगह फंसी थी जहां चाहकर भी हिल नहीं सकती थी। हालांकि महिला वहां कैसे पहुंची ये अभी भी रहस्य बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: गजब! आपने देखी क्या बीड़ी के पैकेट पर लियोनेल मेसी की तस्वीर, यूजर्स ने नाम दिया Messi Biri
-
US Iran War Update: ट्रंप ने उतारी मिलिट्री तो ईरान कहां करेगा हमला, बता दिया, किन देशों पर पड़ेगा असर? -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications