Ovarian Cyst: मोटापे से जूझ रही थी महिला, डॉक्टर के पास गई तो उड़े होश, शरीर में था 9 किलो का सिस्ट
मोटापा से ग्रस्त एक महिला की पैथालॉजी से आई रिपोर्ट चौंकाने वाली है। डॉक्टर्स लेडी के ओवेरी में 9 किलो के सिस्ट मौजूद होने के पुष्टि की है। हालांकि महिला को ये सिर्फ मोटापे की समस्या लग रही थी।
Ovarian Cyst: थाईलैंड में लंबे समय से एक महिला मोटापे का समस्या से जूझ रही थी। लेकिन जब डॉक्टर के पास गई तो एक अलग ही मामला सामने आया। चिकित्सकों ने बताया कि उसके शरीर के भीतर एक बड़ा सिस्ट है। जिसका आकार 9.4 इंच x 13.4 इंच है। पैथालॉजी से आई रिपोर्ट चौंकाने वाली थी। थाईलैंड के बुएंग कान अस्पताल के एक डॉक्टर ने फेसबुक पर इसको लेकर एक पोस्ट डाली। जिसमें बताया गया कि लेडी की सर्जरी सफल रही है।
महिला को देखकर पहले चिकित्सकों को भी मोटापे का ही भ्रम हुआ। डॉक्टर्स को लगा कि मरीज का वजन अभी-अभी बढ़ा है। लेकिन जांच के दौरान महिला के पेट में गांठ महसूस होने पर अन्य डॉक्टरों को संदेह हुआ। जब जांच कराई गई तो पता चला कि यह दाहिने अंडाशय पर एक विशाल पानी की थैली (Cyst) थी। ये काफी बड़ी थी। सिस्ट की साइज लगभग 24×34 सेमी था।

महिला का इलाज करने वाले अस्पताल के चिकित्सक के मुताबिक, उसके शरीर से पूरा वॉटर सिस्ट निकाल दिया। इसके साथ गर्भाशय को भी निकालना पड़ा। महिला के शऱीर में कैंसर का खतरा भी पता चला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्जरी में लगभग एक घंटा 30 मिनट का समय लगा। लेकिन सफलतापूर्वक सिस्ट को निकाल दिया गया।
महिला सिस्ट से थी अनजान
थाईलैंड की जिस महिला के ओवेरी और सिस्ट को निकाल गया उसे अपनी बीमारी के बारे में जरा भी आभास नहीं था। वो ये मानती थी ये सब उसके मोटापा की वजह से है। बाद में सामान्य से काफी अधिक वजन बढ़ने के कारण महिला को डॉक्टर के पास जाना पड़ा। लेकिन डाक्टरों को भी शुरू में लगा कि ये मोटापे के लक्षण हैं। बाद में पता चला कि उसके अंडाशय में एक बड़ा सिस्ट विकसित हो गया है।
क्या है ओवेरियन सिस्ट
ओवेरियन सिस्ट एक तरल पदार्थ से भरी थैली होती हैं जो अंडाशय के पास होती है। अपने सामान्य आकार में ये केवल एक चेरी के आकार की होती है। लकिन महिला की ये ग्रंथि काफी बढ़ गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों को कहना है कि लगभग 8% प्री-मेनोपॉजल महिलाओं में बड़े सिस्ट की समस्या होती है। सही समय पर इलाज ना होने के कारण ये बड़े हो जाते हैं और फटने का डर रहता है, जिससे जान का खतरा भी बन जाता है।












Click it and Unblock the Notifications