फ्लाइट में बैठी महिला की बॉडीशेमिंग कर शेयर की फोटो, शख्स बोला- 'आप क्या करते?'

एक शख्स को ट्विटर पर उस वक्त शर्मिंदा होना पड़ा, जब लोगों ने उसकी जबरदस्त तरीके से आलोचना की। शख्स ने अपनी फ्लाइट की विंडो पर बैठी एक महिला की तस्वीर पोस्ट की और लोगों से कुछ ऐसा पूछा कि वे भड़क उठे।

शख्स ने पूछा कि अगर दूसरों को उसके बगल वाली सीट में बैठा दिया जाए तो वे क्या करेंगे? देखते ही देखते इस ट्वीट को 14.8 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है और कई लोगों ने इसपर रिएक्शन दिए हैं। शख्स ने लिखा कि आपको अपनी मिडिल सीट पर बैठना होगा और देखना होगा कि आप क्या करते हैं।

flight

देखते ही देखते लोग इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कहा कि इंटरनेट पर लोगों के कई तरह के रिएक्शन आए। उनमें से एक ने एक ऐसी उड़ान को याद किया जिसमें उन्हें 17 घंटे की उड़ान में किसी बहुत बड़े शख्स के बगल में सीट मिली थी। हालांकि, ये एक सबसे अच्छा उड़ान अनुभव बन गया।

उसने लिखा, पिछली बार जब मैं किसी ऐसे व्यक्ति के बगल में बैठा था जो इतना बड़ा था, तो वह एक 17 घंटे की उड़ान थी। इकॉनमी क्लास में। उसका नाम एंजेल था और उसने मुझे इस बात के लिए माफी मांगी कि वह इतनी ज्यादा जगह ले रहा था। वो असल में दयालु और हंसमुख व्यक्ति था। ये मेरे अब तक के सबसे अच्छे उड़ान अनुभवों में से एक बन गया।

यह कहानी हमें यह सिखाती है कि हम दूसरों के बारे में धारणा बनाते समय सावधान रहें। हम कभी नहीं जानते कि कोई इंसान कितना दयालु और अच्छा हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+