'सावन भादौं' पर रोटी बनाती मां ने लगाया ऐसा सुर, आवाज सुनकर मदहोश हुए सोनू सूद और दे डाला ये ऑफर
वायरल वीडियो में महिला लता मंगेशकर के गाने पर सुर लगा रही हैं। वीडियो देख लोग काफी हैरानी जता रहे हैं। अपने टैलेंट को लेकर महिला इस कदर छाईं कि अब एक्टर सोनू सूद ने भी उन्हें ऑफर दे डाला।

Woman Singing Video: सोशल मीडिया कई ऐसे लोगों के लिए टैलेंट दिखाने का एक जरिया बन चुका है, जिनके लिए लाइमलाइट में आना कभी एक सपने जैसा था। आजकल कई लोग अपने टैलेंड के बलबूते पर सामने आए हैं। इंटरनेट पर टैलेंटेड लोगों को ढूंढने की शायद ही कोई सीमा हो। बात फिर चाहे, डांस की हो या फिर गाने की। या किसी और तरह के आर्ट को दिखाने की। इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला 70 के दशक के एक गाने पर सुर लगा रही है। रोटी बनाती इस महिला से उसकी छोटी सी बच्ची ने गाना सुनाने की गुजारिश की, तो महिला ने सुर लगाना शुरू कर दिया। महिला ने जो गाना गाया, उससे सुनने के बाद आप भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं सकेंगे। महिला का गाना ऐसा वायरल हुआ, कि बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने उन्हें ऑफर तक दे डाला।

'सावन भादौं' पर लगाया जबरदस्त सुर
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला रोटी बना रही हैं। पास में शायद उनकी बेटी भी खड़ी है, जो अपनी मां को कैमरे पर रिकॉर्ड कर रही है। बेटी ने मां से गाना सुनाने की गुजारिश की, तो पहले तो मां ने इंकार कर दिया। लेकिन फिर सिर्फ आखिरी बार गाना सुनाने की गुजारिश पर महिला ने बच्ची को गाना गाकर सुनाया। 'मेरे नैना सावन भादौं' पर महिला ने सुर लगाना शुरू कर दिया।
वायरल हुआ वीडियो
फिल्म महबूबा का ये सावन भादौं गाना महिला ने शानदार तरीके से गाया है। लता मंगेशकर के इस गाने को महिला पूरे सुर लगाकर सुना रही है। अब ये शानदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को 7 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। इस महिला की आवाज वाकई में काबिलेतारीफ है।

आवाज सुनकर हैरान हुए लोग
इस शानदार वीडियो को मुकेश कुमार सिन्हा नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को कैप्शन दिया है कि इससे सुरीला संभव है क्या, एक मां बेटी की इच्छा पर गा रही है। महिला की आवाज सुनकर बस इसे सुनते जाने का मन कर रहा है। महिला की आवाज सुनकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं।
सोनू सूद ने दे डाला ऑफर
अपनी सुरीली आवाज को लेकर महिला इस कदर चर्चा में छाईं कि बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी उनकी आवाज के कायल हो गए। अभिनेता भी महिला की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके। अब एक्टर के ट्वीट करने के बाद महिला की पॉपुलैरिटी सातवें आसमान को छूने लगी।

'मां फिल्म के लिए गाएगी'
एक्टर सोनू सूद ने महिला के वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि नंबर भेजिये. मां फिल्म के लिए गाएंगी। एक्टर ने वीडियो को रीट्वीट किया है। महिला के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों को रोटी बनाती इस महिला की आवाज पर यकीन ही नहीं हो पा रहा है। तो वहीं कई लोग उन्हें बेहद टैलेंटेड बता रहे हैं। वाकई महिला जिस तरह से सुर लगाकर गाना गा रही हैं, वो काबिलेतारीफ है।












Click it and Unblock the Notifications