इस लड़की को लड़कों में नहीं है इंटरेस्ट, टॉय प्लेन को बनाया है बॉयफ्रेंड, करना चाहती है शादी
बर्लिन, 1 जून। दुनिया भी अजब लोगों से भरी पड़ी है जो बिलकुल अलग फैंटेसी में जीते हैं। इनमें सेक्सुअल फैंटेसी भी है जिसमें लोग अलग-अलग चीजों के प्रति यौनाकर्षित होते हैं। आपने ऐसे लोगों के बारे में सुना होगा जो अलग-अलग जीवों के साथ फैंटेसी रखते हैं लेकिन एक युवती की फैंटेसी इन सबसे अलग है। इस लड़की ने प्लेन के साथ अपने अजीब रिश्ते का खुलासा किया है।

चीजों से है सेक्सुअली आकर्षित
जर्मनी की रहने वाली सारा रोडो को कहना है कि उसे बोइंग 737 से प्यार है। ये लड़की इस प्लेन को अपना प्रेमी मानती है। उन्होंने इसे नाम भी दिया है और डिकी कहकर बुलाती हैं।
ऐसा भी नहीं है कि सारा ने लड़कों को कभी डेट नहीं किया। अतीत में वह लड़कों को डेट कर चुकी हैं ये डिकी ही है जिसने सारा को संपूर्ण महसूस कराया।
दरअसल सारा में निर्जीव चीजों के प्रति आकर्षण है ऐसी स्थिति को ऑब्जेक्टोफिलिया कहा जाता है। (तस्वीर- मर्क्यूरी प्रेस)

किशोरावस्था से शुरू हुआ आकर्षण
सारा ने लैडबाइबल से बात करते हुए बताया कि मैं जब किशोरावस्था में थी तभी चीजों के प्रति आकर्षित होने लगी थी। पहली बार उन्हें इसका अहसास तब हुआ जब वे 14 साल की थी। सारा ने बताया प्लेन से पहले उनका प्यार आइस 3 था जो एक एक्सप्रेस ट्रेन है।
हालांकि सारा को शुरुआत से ये निश्चित नहीं था कि आखिर वह सच में इन चीजों से संबंध बनाना चाहती हैं या फिर उनका भ्रम है। आखिर उन्होंने अपनी सेक्सुअलिटी चेक करने के लिए दो पुरुषों को डेट भी किया लेकिन जल्द ही उन्हें पता चल गया कि जिस तरह से वह इन निर्जीव चीजों में रोमांटिक फील करती हैं उस तरह पुरुष नहीं कराते हैं।

लड़कों से इंटीमेट होने की नहीं होती इच्छा
सारा कहती है कि अब मुझे पता है कि मेरा यौन आकर्षण इंसानों से नहीं बल्कि चीजों के साथ है और मैं इसके साथ खड़ी हूं।
सारा ने आगे बताया कि जब मेरे पुरुष साथी गले लगाने या अंतरंग होने की कोशिश करते थे तो मुझे उसके लिए कोई आकर्षण नहीं होता लेकिन मैं जब इन चीजों के बारे में सोचती हूं तो ऐसा करने की इच्छा होती है।"

बेड पर हमेशा होता है प्लेन का मॉडल
सारा ने बोइंग 737 का एक मॉडल ले रखा है और इसे हमेशा अपने पास रखती हैं। यहां तक कि यह उनके साथ बिस्तर में भी होता है। सारा ने कहा "मेरे प्लेन का नाम डिकी है और लगभग हमेशा ही मेरे बेड पर होता है। मुझे उसके बारे में सबकुछ पसंद है लेकिन उसका चेहरा, पंख और इंजन कुछ खास है। ये मुझे काफी सेक्सी लगते हैं।
सारा के पास कुछ एयरोप्लेन के मॉडल भी रखती हैं जिन्हें वह ट्रिप पर होती हैं तो अपने साथ बैग में लेकर जाती हैं। उन्होंने अपने प्लेन बॉयफ्रेंड के लिए अपनी बांह पर दो टैटू भी बनवा रखा है।

प्लेन को फील करने के लिए जाती है एयरपोर्ट
सारा का कहना है कि मुझे उसे देखते ही प्यार आता है और हमेशा उसके साथ होना चाहती हूं। वह मुझे खुश रखता है। मैं अक्सर हवाई यात्रा करती हूं ताकि उसे सुन सकूं। उन्होंने बताया कि वह प्लेन के साथ सुरक्षित महसूस करती हैं और अपना सारा समय उसके ही साथ बिताना चाहती हैं।
मैं जितना संभव हो ज्यादा से ज्यादा हवाई यात्रा करती हूं और एयरपोर्ट पर प्लेन को देखती रहती हूं। जब मैं घर जाती हूं तो अपने साथ इन प्लेन का छोटा मॉडल लेकर जाती हूं ताकि मुझे हमेशा ये महसूस होता रहे कि मैं उसके साथ हूं।

शादी करना चाहती हैं सारा
सारा ने इसे लेकर लोगों के व्यवहार के बारे में भी बात की औऱ कहा कि कुछ लोग मेरे प्यार को नहीं समझते लेकिन मेरे दोस्त इस बात को समझते हैं और वे मुझे हमेशा प्रोत्साहित करते हैं। सारा प्लेन के साथ शादी करना चाहती हूं लेकिन उन्हें अफसोस है कि वह ऐसा कर नहीं सकती क्योंकि जर्मनी में इसकी अनुमति नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications