घर के बाहर CCTV में दिखा अजीब प्राणी, महिला ने शेयर किया वीडियो तो चौंके लोग
नई दिल्ली। एक महिला ने अपने घर के सेक्योरिटी कैमरे में जो देखा वो चौंकाने वाला था। अपने घर के सेक्योरिटी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखते हुए विवियन गोमेज नाम की महिला ने एक एलियन जैसा अजीबोगरीब प्राणी देखा। वह प्राणी फिल्म हैरी पॉटर के किरदार डॉबी जैसा दिख रहा था। इस वीडियो को देखक महिला चकित रह गई और इसको लेकर फेसबुक पोस्ट कर दिया।

परछाई के पीछे भागता दिखा अजीब प्राणी
वीडियो में दिख रहा अजीबोगरीब प्राणी अपनी ही परछाई के पीछे भाग रहा है और परछाई को देखने के लिए शरीर में हरकत कर रहा है। विवियन ने लिखा- ' संडे कि सुबह उठकर मैंने पहली बार अपने घर के कैमरे में एक परछाई देखी। जो दरवाजे के तरफ से आ रही थी। कार के पास चलते हुए ये अजीबोगरीब चीज दिखी। क्या किसी को कैमरे में ऐसी चीज दिखी है?'
लोग कर रहे ऐसे ऐसे कमेंट
विवयन गोमेज के घर का ये वीडियो अब तक 90 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं ट्विटर पर इसे 3 करोड़ बार देखा गया। लोग इसे देखकर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे फेक बता रहा है तो कोई वीडियो में दिख रहे प्राणी को एलियन बता रहा है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि वीडियो में दिख रहा जीव फिल्म हैरी पॉटर का डॉबी है।

रात को सोते हुए आती थी आवाज, दीवार तोड़ी तो...
इस तरह के ये पहले अनोखी खबर नहीं है बल्कि पहले भी ऐसी खबरें आती रही हैं। कुछ समय पहले स्पेन का एक कपल अपने कमरे में सो रहा था तो उन्हें अजीब सी आवाजें आने लगी। वे कुछ समझ नहीं पाए और डर गए। काफी कोशिश के बाद भी उन्हें इसका कारण पता नहीं लग पा रहा था। इसके बाद एक शख्स को मदद के लिए बुलाया गया। शख्स ने कमरे की एक दीवार को तोड़ने का फैसला किया। लेकिन दीवार के टूटते ही उन्हें जो नजारा दिखाई पड़ा वो बेहद खतरनाक था। समय रहते दीवार न तोड़ी जाती ये जानलेवा हो सकता था। दीवार के पीछे लगभग 80 हजार मधुमक्खियों का छत्ता था।
यह भी पढ़ें- रात को सोते हुए कमरे में आती थी अजीब आवाजें, दीवार तोड़ी तो हक्का-बक्का रह गया कपल












Click it and Unblock the Notifications