एक बहू की आपबीती, जब सफेद तौलिए पर साबित करनी पड़ी वर्जिनिटी

नई दिल्ली। समाज ने आज इतनी तरक्की कर ली है लेकिन परंपरा नाम की बेड़ियां आज भी हमें जकड़े बैठी हैं। हम आज भी पुरानी सड़-गल चुकी परंपराओं को निभा रहे हैं, लेकिन क्यों? आज भी शादी के वक्त लड़कियों से हर तरह के बलिदान की उम्मीद की जाती है। शादी से पहले दहेज और बाद में लड़कियों का वर्जिनिटी टेस्ट लिया जाता है। दिल्ली की एक लड़की के साथ भी ऐसा ही हुआ, जब उसकी सास ने उससे वर्जिनिटी टेस्ट की डिमांड कर डाली।

Girl

मानसी ने दुनिया से शेयर किया अपना दर्द

मानसी ने दुनिया से शेयर किया अपना दर्द

मानसी चड्ढा नाम की लड़की ने womeniaworld.com वेबसाइट से अपना दर्द बयां किया है। ये दर्द हर उस लड़की का है जो अपने माता-पिता के कारण सारे दुख अकेले सहती जाती है ताकि कोई उनपर कोई उंगली न उठाए। मानसी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी जैसे नामी-गिरामी कॉलेज से पढ़ाई की है और उन्हें बर्लिन-हेडलबर्ग यूनिवर्सिटी से स्कॉलशिप भी मिली थी। सभी ने सोचा था कि इस लड़की की किस्मत लाखों में है लेकिन मानसी को क्या मालूम था कि उसकी जिंदगी एकदम से बदलने वाली है।

शादी की रात से ही बदल गई जिंदगी

शादी की रात से ही बदल गई जिंदगी

मानसी ने फरवरी 2016 में शादी की थी और उसी दिन से उनकी जिंदगी बदल गई। सुहागरात के वक्त मानसी की सास ने उन्हें एक तौलिया लाकर दिया। मानसी को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर सास ने उन्हें ये सफेद तौलिया क्यों दिया है। तब उनकी सास ने जो बताया उसे सुनकर मानसी चौंक गई।

साबित करनी पड़ी वर्जिनिटी

साबित करनी पड़ी वर्जिनिटी

मानसी की सास ने उन्हें ये तौलिया अपनी वर्जिनिटी साबित करने के लिए दिया था। आप भी सोच रहे होंगे कि 21वीं सदी में भला ये बातें कहां होती होंगी लेकिन ये एकदम सच है। मानसी की सास ने न केवल उन्हें सुहागरात वाले दिन तौलिया लाकर दिया बल्कि जब वो और उनके पति हनीमून के लिए निकल रहे थे, तब भी उन्हें एक सफेद तौलिया दिया।

सास-ससुर करने लगे दखलअंदाजी

सास-ससुर करने लगे दखलअंदाजी

मानसी की सास ने उन्हें आदेश दिया कि लौटते ही ये तौलिया उन्हें वापस कर दें। मानसी के बुरे दिनों की तो ये केवल शुरुआत थी। धीरे-धीरे उनके सास-ससुर ने उनके हर फैसले पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। मानसी और उनके पति की पर्सनल लाइफ में भी दोनों की दखलअंदाजी बढ़ती गई। उनके पति को सेक्स के दौरान प्रोटेक्शन इस्तेमाल करने मना कर दिया गया ताकि वो जल्द मां बन जाएं। मानसी की सास उनके अंडरगार्मेंट्स तक चेक करने लगीं।

पति ने माता-पिता पर किए भद्दे कमेंट

पति ने माता-पिता पर किए भद्दे कमेंट

मानसी के सास-ससुर के साथ धीरे-धीरे उनके पति का व्यवहार भी अजीब होने लगा। उनके पति ने उनसे उनकी पूरी सैलरी मांगी और सभी के सामने उनपर हाथ उठाया। इस सबसे थक हारकर मानसी अपने माता-पिता के घर रहने आ गईं लेकिन यहां आने के बाद उनके ससुराल वालों का व्यवहार और गंदा हो गया। उनके पति ने उनके माता-पिता पर आरोप लगाए कि उन्होंने मानसी को जीबी रोड में बेच दिया है। मानसी ने अब ठान लिया था कि वो ये सब नहीं सहेंगी।

कहीं से नहीं मिली कोई मदद

कहीं से नहीं मिली कोई मदद

मानसी ने वूमन सेल में शिकायत की लेकिन वहां भी उन्हें न्याय नहीं मिला। उन्होंने वकील की मदद लेनी चाही मगर उंची फीस के कारण वो वकील नहीं रख पाईं। आखिर में फरवरी में उनके ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। डिप्रेशन से जूझ रही मानसी एक वक्त पर अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहीं थीं लेकिन अब वो जिंदगी को लेकर पॉजिटिव हैं। उन्हें उम्मीद है कि एक दिन उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। अपनी कहानी दुनिया से शेयर कर वो बताना चाहती हैं कि पढ़ी-लिखी लड़कियों को भी इन सबसे गुजरना पड़ता है। और ऐसे मौकों पर वो हार मानकर न बैठ जाएं, बल्कि अपने हक के लिए लड़ें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+