पहले गुड्डे संग शादी करके सबको किया हैरान, अब मां बनने वाली है ये महिला, पागलपन पर भी बधाई दे रहे लोग

Woman married doll: ब्राजील की महिला पिछले साल गुड्डे संग शादी के बाद सुर्खियों में आ गई थी। हालांकि, फिर महिला ने गुड्डे पर धोखा देने का भी आरोप लगाया था। लेकिन अब महिला का कहना है कि वो प्रेग्नेंट है।

Woman married a rag doll

Woman married a rag doll: एक महिला गुड्डे से शादी करने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन अब महिला ने दावा किया वो गर्भवती है और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है।

चर्चा में अनोखी शादी
ब्राजील की रहने वाली मीरिवोन रोचा मोरेस पहले तो अपनी अनोखी शादी को लेकर सुर्खियों में रही और फिर अब महिला का दावा है कि वो मां बनने वाली है। महिला ने बीते साल ही गुड्डे से शादी रचाई थी।

महिला की प्रेग्नेंसी से लोग हैरान
महिला का कहना है कि उसकी शादी में काफी उतार चढ़ाव आए। हालांकि, अब उसकी सारी परेशानियां खत्म हो चुकी हैं। महिला ने कहा कि मैं काफी खुश हूं क्योंकि मैं मार्सेलो के साथ एक बार फिर गर्भवती हुई हूं। हम बेटी के पैदा होने की उम्मीद कर रहे हैं और बहुत खुश भी हैं।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
डेली स्टार की खबर के मुताबिक, टिकटॉक पर महिला ने अपने गर्भवती होने की सूचना दी। महिला के द्वारा पोस्ट किए वीडियो को 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा। महिला ने वीडियो में टेस्टिंग किट का रिजल्ट दिखाया। हैरानी की बात तो ये है कि कई लोग हैं, जो महिला को प्रेग्नेंसी की ढेरों बधाई दे रहे हैं।

बधाई दे रहे हैं लोग
सोशल मीडिया पर महिला का पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कहा कि बधाई हो, आप ये डिजर्व करती हो। एक और ने कहा कि इस महिला को मदद की जरूरत है। ये पागलपन है। बताते चलें कि महिला बीते साल उस वक्त सुर्खियों में आ गई थी, जब उसने गुड्डे संग शादी रचाई थी। हालांकि, फिर महिला ने अजीबोगरीब बयान देते हुए ये भी कहा था कि वो उसे धोखा दे रहा है। लेकिन अब एक बार फिर महिला ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर देकर सबको हैरान करके रख दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+