Funny Video: आधी रात डॉक्टर को देख मरीज की निकली चीख, PPE किट में समझ लिया यमराज!
नई दिल्ली, 5 सितंबर। जानलेवा महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ फ्रंटलाइन वर्कर्स यानी हमारे डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन-रात मरीजों के इलाज में लगे हुए हैं। संक्रमण से बचने के लिए फ्रंटलाइन वर्कर्स को घंटों पीपीई किट पहनना पड़ता है जिसकी वजह से उन्हें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक डॉक्टर को पीपीई किट में देख महिला मरीज की हालत खराब हो जाती है। डॉक्टर को भूत समझ महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगती है।

डॉक्टर को देख महिला की निकली चीख
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने वाला अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। बार-बार यूजर्स वीडियो को देख रहे हैं। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। लोग अपने दोस्तों और परिजनों को भी वीडियो शेयर कर दिखा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीपीई किट में एक महिला डॉक्टर रूटीन चेकअप के लिए वार्ड में मरीजों के पास जाता है। इस बीच जैसे ही वह महिला मरीज के पास पहुंचती है, वो भूत-भूत कहकर चिल्लाने लगती है।

पेट पकड़कर हंसने लगी डॉक्टर
महिला मरीज इतनी जोर से चीखती है कि आस-पास के मरीजों की भी हालत खराब हो जाती है वहीं, दूसरे वार्ड से भी अन्य डॉक्टर भागकर वहां पहुंच जाते हैं। जब लोगों को महिला के चीखने की वजह पता चलती है को हर कोई अपना माथा पीट लेता है। वहीं एक अन्य डॉक्टर अपना पेट पकड़कर हंसने लगती है। सीसीटीवी में कैद हुई ये मजेदार घटना अब इंटरनेट पर लोगों के हंसने की वजह बन रही है।

सो रही थी महिला मरीज
दिलचस्प बात तो ये है कि डॉक्टर को भूत समझकर महिला के चिल्लाने से डॉक्टर भी डर जाती है। वह बार-बार महिला को बताने की कोशिश करती है कि वह कोई भूत नहीं बल्कि डॉक्टर है। हालांकि जब महिला अपने होश में आती है तो उसे भी अपनी गलती का ऐहसास होता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला सो रही होती है और अचानक नींद खुलने से डॉक्टर को देख डर जाती है।

'डॉक्टर ने यमराज समझ लिया'
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को गिद्दा कंपनी नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक लाखों बार वीडियो को देखा जा चुका है जबकि हजारों यूजर्स ने इस पर फनी कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, बगल वाले मरीज को हार्ट अटैक आने वाला था। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है डॉक्टर को महिला ने यमराज समझ लिया।' वीडियो इतना फनी है कि आप इसे बार-बार देखने से खुद को नहीं रोक सकते।

'रात में अकेले पेशेंट से मिलने नहीं जाना'
वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद डॉक्टर को अहसास हो गया है कि रात में अकेले पेशेंट से मिलने नहीं जाना है। वीडियो कहां का है इस बात की जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो पर 28 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके है। इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए।
यह भी पढ़ें: Video: हवा में जंप कर दिशा पाटनी ने मारी ऐसी किक कि टाइगर भी हुए फिदा, फैंस बोले-'परी की जैसी उड़ रही हैं...'












Click it and Unblock the Notifications