ये कैसा चोर! घर की खिड़की तोड़कर टॉयलेट में जा घुसा, फिर कपड़े पहनकर नहाने लगा शख्स

ऑफिस से घर पहुंचने पर एक महिला उस वक्त हैरान रह गई, जब उसने देखा कि एक अजनबी शख्स उसके घर पर घुस आया है और बाथटब में कपड़े पहनकर नहा रहा है।

Woman found thief

अमेरिका की रहने वाली महिला जब शाम को अपने घर लौटी, तो उसने देखा कि एक अजनबी शख्स पूरे कपड़े पहनकर उसके बाथटब में नहा रहा है। महिला को पता चला कि खिड़की तोड़कर ये शख्स उसके घर में घुसा है। जब महिला ने ये सब देखा तो उसने घर से बाहर रहने का ही फैसला लिया। इसके बाद महिला ने तुरंत ही पुलिस को फोन किया। अब मामला सुर्खियों में छाया हुआ है।

अमेरिका का है अजीबोगरीब मामला

अमेरिका का है अजीबोगरीब मामला

हैरान करने वाला ये अजीबोगरीब मामला अमेरिका के Seattle का है, जहां एक महिला ऑफिस से जब घर लौटी, तो उसे बेहद अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। महिला ने देखा कि घर की खिड़की टूटी हुई है और एक अजनबी शख्स उसके बाथरूम में रखे बाथटब में पूरे कपड़े पहनकर नहा रहा है।

बाथरूम में रीलेक्स कर रहा था शख्स

बाथरूम में रीलेक्स कर रहा था शख्स

महिला को इस शख्स की हरकतें अजीबोगरीब लगी और ऐसे में उसने सुरक्षित रहने के लिए खुद को घर के बाहर ही रखा। महिला ने पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी। फिर पुलिस ने देखा कि वहां एक आदमी पूरे कपड़ों में बाथटम में आराम से नहा रहा है। ऑफिसर ने शख्स को घर से चले जाने के लिए कहा तो उसने कोई जवाब ही नहीं दिया। घर से कोई आवाज नहीं आई।

पूरे कपड़ों में नहा रहा था शख्स

पूरे कपड़ों में नहा रहा था शख्स

इसके बाद पुलिस ने शख्स को ढूंढने के लिए घर की तलाशी ली तो उसे बाथरूम में पाया। पुलिस ने देखा कि शख्स ने पूरे कपड़े पहने हुए हैं और वो गीला हो रखा है। पुलिस ने अपने बयान में भी ये बात कही कि जब हमने उस शख्स को देखा तो उसने पूरे कपड़े पहने हुए थे। उसके कपड़े ऊपर से नीचे तक पानी में भीगे हुए थे।

6 साल की सजा काट चुका था आरोपी

6 साल की सजा काट चुका था आरोपी

साल 2021 में इस शख्स को 6 साल से भी ज्यादा की सजा सुनाई गई थी। क्योंकि उसने तीन महिला छात्राओं के घर में घुसकर उनके लैपटॉप पर पॉर्न डाउनलोड की थी। अब सजा काटने के कुछ ही महीनों के बाद शख्स इस महिला के घर में घुस आया। और वो उस वक्त हैरान रह गई जब उसने देखा कि एक आदमी नशे में धुत उसके घर में आधी रात को घुस आया और टॉयलेट में रिलेक्स कर रहा है।

Recommended Video

    Bihar में Train के इंजन चोरी होने की क्या है पूरी सच्चाई, जानिए | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+