OMG! गाजर में फंसी मिली डायमंड रिंग, 13 साल पहले हुई थी गुम
नई दिल्ली। महिलाओं के लिए उनकी शादी का जोड़ा और सगाई की अंगूठी बेहद खास होती है। वो किसी भी कीमत पर उसे खोना नहीं चाहती हैं। कनाडा की रहने वाली एक महिला की सगाई की अंगूठी गार्डन में गुम हो गई थी। काफी खोजने के बावजूद उसे अपनी अंगूठी नहीं मिली।

साल 2004 में मैरी को उसके पति ने शादी की सालगिरह पर डायमंड की रिंग दी थी। लेकिन गलती से वो रिंग मैरी से गुम हो गई। रिंग गुम होने से वो बहुत परेशान हुई, लेकिन पति दुखी न हो इसके लिए उसने ये बात अपने घरवालों से छुपा ली। हालांकि उसने सिर्फ ये बात अपने बेटे को बताई थी। 13 सालों बाद जब मैरी अपनी बहू के साथ बगीचे में लगी सब्जियां निकाल रही थी तो अचानक उसे कुछ ऐसा मिला कि वो खुशी से उछल पड़ी।
मैरी को 13 साल के बाद अपनी खोई हुई डायमंड गाजर में फंसी हुई मिली। गाजर में फंसी अपनी रिंग देखने के बाद मैरी की खुशी का ठिकाना नहीं है, लेकिन वो इस बात से दुखी है कि उसने अपने पति से सच छुपाया। मैरी के पति का निधन हो चुका है। पति के गुजर जाने के बाद मिली इस रिंग को लेकर मैरी कहती हैं कि वो अब इस अंगूठी को ज्यादा सावधानी से रखेंगी।












Click it and Unblock the Notifications